सब्सक्राइब करें

Monsoon Tips: बारिश के मौसम में जा रहे हैं घर से बाहर, तो ये चार चीजें साथ ले जाना न भूलें, वरना दिक्कत में पड़ सकते हैं आप

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 16 Jul 2022 03:20 PM IST
विज्ञापन
Monsoon Travel Tips Four Essentials Things Not To Forget While Travelling In Rainy Season
Monsoon Safety Tips: बारिश में कौन सी 4 चीजें रखें पास में - फोटो : Amar Ujala

Tips For Monsoon: बारिश का मौसम आते ही हर तरफ पानी-पानी हो जाता है। सड़कों से लेकर पार्क तक में पानी भर जाता है। मतलब हर तरफ आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। फिर चाहे आप पैदल जाएं या फिर गाड़ी से आपको बारिश के कारण दिक्कतें तो होनी ही हैं। हालांकि, बारिश होने से मौसम जरूर सुहावना हो जाता है, और लोगों को गर्मी से निजात मिलती है। लेकिन बारिश के कारण घर से बाहर निकलने में थोड़ी परेशानी होती है। लेकिन अगर आप बारिश के मौसम में घर से कहीं बाहर जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान भी देना चाहिए, नहीं तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। वहीं, कई लोग इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि अगर आप बारिश के मौसम में घर से बाहर कहीं जा रहे हैं, तो आपको अपने साथ कौन सी चीजें लेकिन जाना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Monsoon Travel Tips Four Essentials Things Not To Forget While Travelling In Rainy Season
Monsoon Safety Tips: बारिश में कौन सी 4 चीजें रखें पास में - फोटो : istock

ये हैं वो चीजें:-

मोबाइल पाउच

  • अगर आप बारिश के मौसम में घर से बाहर जा रहे हैं, तो ध्यान रहे कि अपने पास मोबाइल का पाउच जरूर रख लें। दरअसल, मोबाइल आजकल हर किसी के पास होते हैं। ऐसे में पाउच न होने पर इसमें बारिश का पानी जाने से ये खराब हो सकता है। इसलिए अपने पास एक पाउच हमेशा रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Monsoon Travel Tips Four Essentials Things Not To Forget While Travelling In Rainy Season
Monsoon Safety Tips: बारिश में कौन सी 4 चीजें रखें पास में - फोटो : amar ujala

छाता

  • अगर आपको पता है कि आज बारिश आएगी या सुबह आई है या हो रही है। तो इन सभी स्थिति में आपको अपने पास छाता जरूर रखना चाहिए। छाता कैरी करने में काफी आसान होता है, और ये आपको और आपके सामान को बारिश से बचाने में मदद करता है।
Monsoon Travel Tips Four Essentials Things Not To Forget While Travelling In Rainy Season
Monsoon Safety Tips: बारिश में कौन सी 4 चीजें रखें पास में - फोटो : Pixabay

रेनकोट

  • अगर आप या आपके बच्चे घर से बाहर जा रहे हैं, तो आप अपने पास रेनकोट रख सकते हैं। बारिश ज्यादा होने पर ये आपको भीगने से बचाता है। इसे पहनकर जाएं, और अपनी जगह पर जाकर इसे उतारकर रख दें। इससे आप भीगते नहीं हैं और ये कैरी करने में भी आसान है।
विज्ञापन
Monsoon Travel Tips Four Essentials Things Not To Forget While Travelling In Rainy Season
Monsoon Safety Tips: बारिश में कौन सी 4 चीजें रखें पास में - फोटो : iStock

सूखे कपड़े

  • अगर आप दफ्तर, कॉलेज, इंटरव्यू देने या अन्य जगहों पर जा रहे हैं, तो आप अपने साथ एक जोड़ी सूखे कपड़े भी रख सकते हैं। अगर आप गीले हो जाते हैं, तो आप कपड़े बदल सकते हैं और अपना काम आसानी से कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed