सब्सक्राइब करें

Delhi AC Blast: बार-बार क्यों फट रहे हैं AC? सिर्फ गर्मी नहीं, ये गलतियां बना रही हैं इन्हें ‘टाइम बम’

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Fri, 29 May 2026 03:40 PM IST

Why AC Blast Scientific Reason: बढ़ते पारे के साथ एयर कंडीशनर ब्लास्ट की घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर AC बम की तरह क्यों फट रहे हैं? इसके पीछे की क्या वजह है? आइए जानते हैं विस्तार से...
 

विज्ञापन
Why ACs exploding? Understand reason behind it
एसी ब्लास्ट होने का कारण - फोटो : एआई जनरेटेड
AC Compressor Explosion Causes: भीषण गर्मी की शुरुआत होते ही देश भर से एसी फटने और आग लगने की खौफनाक खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में दक्षिण दिल्ली के पॉश हौज खास इलाके में एसी ब्लास्ट के बाद लगी आग से विश्व बैंक के पूर्व एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी धनेंद्र कुमार गर्ग (80) की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से झुलस गया। इससे पहले विवेक विहार में भी एक ही परिवार के 5 से ज्यादा लोग एसी ब्लास्ट की भेंट चढ़ चुके हैं। इन हादसों ने आम जनता के मन में डर पैदा कर दिया है। अधिकतर लोग इसके इस्तेमाल से डर रहे हैं, लेकिन इस गर्मी में बिना एसी के रहा भी नहीं जा रहा है। आइए उन कारणों को जानते हैं, जो एसी घटनाओं की वजह बनती हैं।
Why ACs exploding? Understand reason behind it
एसी ब्लास्ट होने का कारण - फोटो : एआई जनरेटेड
AC ब्लास्ट की घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं ?
  • गर्मी बढ़ते ही एयर कंडीशनर पर लोड कई गुना बढ़ जाता है। इन दिनों लोग लगातार एसी ऑन रखते हैं, साथ ही खराब मेंटेनेंस और गलत इंस्टॉलेशन के कारण सिस्टम ओवरहीट होने लगता है। अगर इसी दौरान गैस लीकेज, इलेक्ट्रिक स्पार्क या प्रेशर बढ़ने जैसी समस्या हो जाए तो एसी में धमाका हो सकता है।
  • दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और मुंबई जैसे महानगरों में लगातार सामने आ रही घटनाएं यही संकेत देती हैं कि अब एसी सुरक्षा को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है।
Trending Videos
Why ACs exploding? Understand reason behind it
AC - फोटो : adobe stock
क्या नई R-32 गैस है ब्लास्ट की वजह?
आजकल ज्यादातर नए इनवर्टर AC में R-32 गैस का इस्तेमाल किया जाता है। इससे पहले R-22 और R-410 जैसी गैसें इस्तेमाल होती थीं, जो कम ज्वलनशील मानी जाती हैं। R-32 पर्यावरण के लिए बेहतर मानी जाती है और कूलिंग भी ज्यादा प्रभावी देती है, लेकिन यह हल्की ज्वलनशील गैस होती है। हालांकि एक्सपर्ट्स ने इसे एसी ब्लास्ट होने का कारण नहीं माना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Why ACs exploding? Understand reason behind it
एसी ब्लास्ट होने का कारण - फोटो : एआई जनरेटेड
एसी ब्लास्ट होने की कुछ कारण?
विज्ञापन
Why ACs exploding? Understand reason behind it
एसी - फोटो : एआई
1. गैस लीकेज और इलेक्ट्रिक स्पार्क
अगर एसी की पाइपिंग में लीकेज हो जाए और ज्वलनशील गैस यूनिट के आसपास जमा हो जाए, तो हल्का सा इलेक्ट्रिक स्पार्क भी आग या धमाके की वजह बन सकता है। वहीं, शॉर्ट सर्किट की स्थिति में यह खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed