{"_id":"6a1986cfef40f48b0c05531c","slug":"how-to-protect-smartphone-from-overheating-in-45-degree-summer-2026-05-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tips: 45 डिग्री की झुलसाने वाली गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता है खतरा! तुरंत बदल ले ये आदतें","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
Tips: 45 डिग्री की झुलसाने वाली गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता है खतरा! तुरंत बदल ले ये आदतें
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Fri, 29 May 2026 06:00 PM IST
Summer Tips For Smartphone: भारत में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है। यह भीषण गर्मी न सिर्फ आपके लिए, बल्कि आपके महंगे स्मार्टफोन के लिए भी जानलेवा है। फोन का गर्म होना, हैंग होना या बैटरी खराब होना आम बात हो गई है। आइए जानते हैं कि इस चुभती गर्मी में आप अपने स्मार्टफोन को खराब होने से कैसे बचा सकते हैं।
विज्ञापन
फोन को गर्मी से बचाने के टिप्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के कई राज्यों में गर्मी कहर बरपा रही है। दिल्ली, राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसी जगहों पर पारा 45 डिग्री के पार जा चुका है। इस झुलसाने वाली गर्मी में सिर्फ हमें ही नहीं, हमारे महंगे स्मार्टफोन्स को भी लू लग सकती है। आजकल हम सभी हजारों-लाखों रुपये के प्रीमियम फोन इस्तेमाल करते हैं। अगर तेज गर्मी की वजह से फोन की बैटरी या स्क्रीन खराब हो जाए, तो इसे ठीक कराना जेब पर काफी भारी पड़ सकता है।
स्मार्टफोन कई कारणों से होते हैं हो जाते हैं
- फोटो : अमर उजाला
ओवरहीटिंग बनती है सबसे बड़ी समस्या
गर्मी के मौसम में स्मार्टफोन का जरूरत से ज्यादा गर्म होना (Overheating) एक बेहद आम समस्या है। फोन अचानक हैंग होने लगता है। बैटरी पानी की तरह खत्म होती है। कई बार स्क्रीन की रोशनी अपने आप कम हो जाती है या फोन खुद ही बंद हो जाता है। टेक एक्सपर्ट्स मानते हैं कि लगातार ज्यादा तापमान में रहने से बैटरी की लाइफ कम हो जाती है। इसके साथ ही फोन के प्रोसेसर की परफॉर्मेंस भी बुरी तरह प्रभावित होती है।आखिर क्यों गर्म होता है स्मार्टफोन?
जब हम फोन इस्तेमाल करते हैं, तो उसका प्रोसेसर और बैटरी लगातार काम करते हैं। इससे डिवाइस में थोड़ी गर्मी पैदा होती है। यह बिल्कुल सामान्य बात है। लेकिन परेशानी तब बढ़ती है जब यह गर्मी हद से ज्यादा हो जाए।सीधी धूप में फोन रखना इसका सबसे बड़ा कारण है। कार की सीट, बाइक की डिक्की या धूप वाली खिड़की पर फोन रखने से इसका तापमान कुछ ही मिनटों में खतरनाक स्तर तक पहुंच जाता है। इसके अलावा, लगातार हैवी गेमिंग करना या हाई ब्राइटनेस पर वीडियो देखना भी फोन को तेजी से गर्म करता है। लंबे समय तक कैमरा इस्तेमाल करने और एक साथ कई एप्स चलाने से भी प्रोसेसर पर भारी दबाव पड़ता है। कई बार फोन में मौजूद वायरस, पुराना सॉफ्टवेयर या लोकल चार्जर भी ओवरहीटिंग की बड़ी वजह बनते हैं।
Trending Videos
फोन पर सीधी धूप न पड़ने दें
- फोटो : AI
गर्मी से फोन को बचाने के 6 जरूरी टिप्स
1. कार में फोन छोड़ना है खतरनाक: तेज धूप में खड़ी कार अंदर से ओवन की तरह गर्म हो जाती है। ऐसी जगह पर अपना फोन भूलकर भी न छोड़ें।2. फोन का कवर हटा दें: मोटे कवर फोन की अंदरूनी गर्मी को बाहर नहीं निकलने देते। चार्जिंग के समय या गेम खेलते वक्त बैक कवर निकाल देना चाहिए।
3. बेवजह के फीचर्स बंद रखें: जीपीएस, वाई-फाई, हॉट-स्पॉट और ब्लूटूथ जैसे फीचर्स बिना वजह बैटरी खर्च करते हैं। इस्तेमाल न होने पर इन्हें तुरंत बंद कर दें।
4. गैजेट्स को एक साथ न रखें: कई लैपटॉप, पावर बैंक और स्मार्टफोन को एक ही बैग में पास-पास न रखें। ये एक-दूसरे की गर्मी सोखकर ज्यादा गर्म हो सकते हैं।
5. सीधी धूप में इस्तेमाल से बचें: तेज धूप में घर से बाहर निकलते वक्त फोन का इस्तेमाल कम से कम करें। फोन को हमेशा छाया में या अपनी जेब में रखें।
6. चार्जिंग के दौरान न करें ये गलतियां: हमेशा असली चार्जर और केबल का ही इस्तेमाल करें। फोन को चार्जिंग पर लगाकर गेम खेलने या बात करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यादा गर्म होने पर फोन को स्विच ऑफ कर दें
- फोटो : एआई जनरेटेड
फोन ज्यादा गर्म हो जाए तो तुरंत क्या करें?
अगर आपको लगे कि फोन बहुत ज्यादा गर्म हो गया है, तो घबराएं नहीं। सबसे पहले उसमें चल रहे सभी बैकग्राउंड एप्स बंद कर दें। इसके बाद फोन का कवर हटाकर उसे स्विच ऑफ कर दें। हो सके तो फोन को किसी ठंडें कमरे या छायादार जगह पर ले जाएं।
वाई-फाई, ब्लूटूथ और मोबाइल डेटा भी ऑफ कर दें। आप इसे पंखे की हवा में भी रख सकते हैं ताकि यह प्राकृतिक रूप से ठंडा हो जाए। एक बात का खास ख्याल रखें, फोन को जल्दी ठंडा करने के लिए कभी भी पानी, बर्फ या फ्रिज के पास रखने की गलती न करें। इससे आपका फोन हमेशा के लिए खराब हो सकता है।
अगर आपको लगे कि फोन बहुत ज्यादा गर्म हो गया है, तो घबराएं नहीं। सबसे पहले उसमें चल रहे सभी बैकग्राउंड एप्स बंद कर दें। इसके बाद फोन का कवर हटाकर उसे स्विच ऑफ कर दें। हो सके तो फोन को किसी ठंडें कमरे या छायादार जगह पर ले जाएं।
वाई-फाई, ब्लूटूथ और मोबाइल डेटा भी ऑफ कर दें। आप इसे पंखे की हवा में भी रख सकते हैं ताकि यह प्राकृतिक रूप से ठंडा हो जाए। एक बात का खास ख्याल रखें, फोन को जल्दी ठंडा करने के लिए कभी भी पानी, बर्फ या फ्रिज के पास रखने की गलती न करें। इससे आपका फोन हमेशा के लिए खराब हो सकता है।