सब्सक्राइब करें

Google Code Red: गूगल ने जारी किया कोड रेड, ChatGPT को बताया दुनिया भर के कंटेंट राइटर के लिए खतरा

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशाल मैथिल Updated Wed, 28 Dec 2022 01:03 PM IST
सार

यह टेक्नोलॉजी बहुत कम समय में ही बड़ी स्टोरी लिख दे रही है, जिससे वह सीधे अपने प्लेटफॉर्म पर ही फ्रेश और नई जानकारी को अपडेट कर सकती है। यानी यूजर्स फिर Google पर सीधा सर्च करने की बजाय ChatGPT से अपडेटेड जानकारी ले सकेंगे।

विज्ञापन
Google Code Red for ChatGPT Ai technology threat to content riders around the world
ChatGPT - फोटो : iStock

गूगल ने ChatGPT टेक्नोलॉजी को लेकर 'कोड रेड' जारी किया है। गूगल का कहना है कि यह भविष्य के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि इसकी मदद से उसके प्लेटफॉर्म पर रोज पब्लिश हो रहे लाखों कंटेंट में कमी आ जाएगी। दरअसल, यह इस टेक्नोलॉजी की मदद से बेहद कम समय में एक बड़ी स्टोरी को भी लिखा जा सकता है। बता दें कि लॉन्च होने के बाद से ChatGPT ने इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसी सोशल मीडिया कंपनियों को पीछे छोड़ दिया था।

Trending Videos
Google Code Red for ChatGPT Ai technology threat to content riders around the world
सुंदर पिचाई - फोटो : सोशल मीडिया
ChatGPT से गूगल को होगा नुकसान

गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने कंपनी की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की रणनीति पर चर्चा करते हुए ChatGPT को खतरनाक बताया था। उन्होंने कहा था कि इस ChatGPT के पास इंटरनेट सर्च इंजन में बदलाव करने की क्षमता है, जिससे गूगल को भी खतरा है। यानी इस टेक्नोलॉजी से गूगल की नई जनरेशन को भी नुकसान हो सकता है। पिचाई ने मैनेजमेंट को ChatGPT टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी इकट्ठा करने और रिसर्च करने के लिए भी कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Google Code Red for ChatGPT Ai technology threat to content riders around the world
Google - फोटो : सोशल मीडिया
सर्च इंजन में हो सकता है बड़ा बदलाव

कहा जा रहा है कि यदि यह टेक्नोलॉजी सही तरीके से काम करना शुरू कर देती है तो गूगल जैसे सर्च इंजन पर भी रोज पब्लिश हो रहे लाखों कंटेंट में भारी कमी आ जाएगी। आसान शब्दों में कहे तो यह टेक्नोलॉजी बहुत कम समय में ही बड़ी स्टोरी लिख दे रही है, जिससे वह सीधे अपने प्लेटफॉर्म पर ही फ्रेश और नई जानकारी को अपडेट कर सकती है। यानी यूजर्स फिर गूगल पर सीधा सर्च करने की बजाय ChatGPT से अपडेटेड जानकारी ले सकेंगे। ये भी कहा जा रहा है कि जब गूगल के विज्ञापन बिजनेस पर इसका असर पड़ेगा तो उससे जुड़े लाखों कंटेंट राइटर की जॉब जाने का खतरा भी बढ़ सकता है। 

Google Code Red for ChatGPT Ai technology threat to content riders around the world
OpenAI - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है ChatGPT?

चैटजीपीटी, OpenAI द्वारा बनाया गया एक AI चैट बॉट है, जिसकी मदद से लाखों वेबसाइटों पर उपलब्ध जानकारियों और डाटा को संशोधित कर और उसे एक आसान भाषा में बदलकर यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। साथ ही इसकी मदद से किसी भी विषय पर कुछ ही समय में आर्टिकल या स्टोरी लिखी जा सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed