सब्सक्राइब करें

Flipkart मोबाइल फेस्टिव सेल शुरू, कम कीमत में खरीद सकेंगे स्मार्टफोन, मिलेंगे ये शानदार ऑफर्स

टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Wed, 30 Oct 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
Flipkart Mobile Festive Sale 2019 Start You Can Buy Smartphone At Cheap Rate
Flipkart Mobile Festive Sale - फोटो : flipkart

ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने एक बार फिर से मोबाइल फेस्टिव सेल (Flipkart Mobile Festive Sale 2019) आयोजित की है। इसमें ग्राहकों को स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर शानदार ऑफर्स और बड़े डिस्काउंट मिलेंगे। इससे पहले भी कंपनी ने त्योहारों के दौरान ग्राहकों के लिए आकर्षक डील्स उपलब्ध कराई थीं। हम आपके लिए कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें आप किफायती कीमत में खरीद सकेंगे। 

Trending Videos
Flipkart Mobile Festive Sale 2019 Start You Can Buy Smartphone At Cheap Rate
Realme 5 and Realme 5 Pro - फोटो : Amar Ujala

Realme 5 

ग्राहक फ्लिपकार्ट की सेल में रियलमी 5 स्मार्टफोन को मात्र 8,999 रुपये में खरीद सकेंगे। वहीं, इस फोन की असल कीमत 10,999 रुपये है। इसके साथ ही ग्राहकों को 900 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.5 इंच HD+ मिनीड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है, जो कि गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा भी मिलेगी। परफॉरमेंस के लिए कंपनी ने इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Flipkart Mobile Festive Sale 2019 Start You Can Buy Smartphone At Cheap Rate
samsung galaxy a50 and galaxy a30

Samsung A50 

ग्राहक इस फोन को फ्लिपकार्ट से 20 हजार रुपये की बजाय 16,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। साथ ही ग्राहकों को प्री-बुक करने पर दो हजार रुपये की छूट दी जा रही है। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक के कार्ड से खरीदारी करने पर दस फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इस फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही शानदार परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टाकोर एक्सिनॉस 9610 प्रोसेसर दिया गया है।

Flipkart Mobile Festive Sale 2019 Start You Can Buy Smartphone At Cheap Rate
redmi 8 - फोटो : social media

Redmi 8

ग्राहक हाल ही में लॉन्च रेडमी 8 स्मार्टफोन को सिर्फ 7,999 रुपये में खरीद सकेंगे। कंपनी ने इस फोन को 10,990 रुपये की कीमत के साथ भारतीय बाजार में उतारा था। कंपनी ने इस फोन में 6.2 इंच का डॉट नॉच एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है।

इसके साथ ही स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए पी2आई स्पलैश रेसिस्टेंट और गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर मिला है। वहीं, इस फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

विज्ञापन
Flipkart Mobile Festive Sale 2019 Start You Can Buy Smartphone At Cheap Rate
आईफोन 7

iPhone 7 

फ्लिपकार्ट की सेल में आईफोन 7 की कीमत में भी कटौती हुई है। ग्राहक इस फोन को 26,999 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं, इस फोन की असल कीमत 29,990 रुपये है। यूजर्स को इस फोन में एचडी डिस्प्ले और शानदार कैमरा मिलेगा।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed