फेसबुक ने भारत के दूरदराज इलाकों में इंटरनेट पहुंचाने के लिए एक्सप्रेस वाईफाई सेवा शुरू कर दी है। एक्सप्रेस वाई-फाई सॉफ्टवेयर की मदद से स्थानीय उद्यमी अब लोगों को एक निश्चित फीस के बदले इंटरनेट सेवा देंगे। जानिए क्या हैं इसके फायदे ?
Trending Videos
2 of 5
इसका फायदा ये होगा कि अब यूजर को अलग अलग ख़बरों, मौसम की जानकारियों के साथ-साथ अलग अलग सेवाएं भी मिलेंगी। एक्सप्रेस वाई-फाई वेबसाइट के अनुसार, "यह सेवा स्थानीय कारोबारियों को आस-पास के इलाकों में अच्छी क्वालिटी की इंटरनेट सेवा पहुंचाने में मदद करती है। यही नहीं, इससे एक नियमित आमदनी भी होगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
फेसबुक इससे पहले अपने फ्री बेसिक्स प्लान के लिए अच्छी खासी फजीहत झेल चुका है। मीडियानामा के एडिटर और पब्लिशर निखिल पहवा कहते हैं, "एक्सप्रेस वाईफाई एक बढ़िया पहल है. भारत के कोने-कोने में इंटरनेट पहुंचाने के लिए अधिक से अधिक कंपनियों की जरूरत है।''।
फरवरी में भारत के टेलीकॉम रेगुलेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी ट्राई ने फेसबुक के फ्री बेसिक्स इंटरनेट सर्विस ऐप पर पाबंदी लगा दी थी। इस ऐप की सेवा सीमित संख्या के वेबसाइट तक ही सीमित थी।
4 of 5
एक्सप्रेस वाई-फाई वेबसाइट के अनुसार, "यह सेवा स्थानीय कारोबारियों को आस-पास के इलाकों में अच्छी क्वालिटी की इंटरनेट सेवा पहुंचाने में मदद करती है। यही नहीं, इससे एक नियमित आमदनी भी होगी।"
वेबसाइट का मानना है कि, "भारत में मोबाइल कनेक्टिविटी अच्छी है पर यह इंटरनेट की मांग पूरी नहीं कर सकता। क्योंकि यहां इंटरनेट बहुत धीमा है। मोबाइल से इंटरनेट का इस्तेमाल करना काफी महंगा पड़ता है।"
विज्ञापन
5 of 5
भारत के लोग इंटरनेट एक्सेस करने के लिए मोबाइल डिवाइस का इस्तेमाल करना छोड़ नहीं सकते, लेकिन यदि एक्सप्रेस वाईफाई का प्रयोग किया जाए तो उन्हें इंटरनेट सस्ता और तेज़ मिलेगा। "एक्सप्रेस वाई-फाई" के लिए फेसबुक टेलिकॉम, इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनियों और स्थानीय उद्यमियों की मदद ले रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।