{"_id":"6a19492fe0a2aafca30c377c","slug":"xiaomi-17t-17t-pro-global-launch-7000mah-battery-144hz-display-200mp-camera-2026-05-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Xiaomi 17T Series: शाओमी ने लॉन्च किए दो शानदार फोन; 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले से है लैस","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Xiaomi 17T Series: शाओमी ने लॉन्च किए दो शानदार फोन; 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले से है लैस
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Fri, 29 May 2026 01:39 PM IST
Xiaomi ने अपनी नई 17T सीरीज को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस लाइनअप में Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro शामिल हैं। दोनों स्मार्टफोन दमदार बैटरी, फ्लैगशिप कैमरा, 144Hz डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर जैसे प्रीमियम फीचर्स के साथ आए हैं। खास बात Pro मॉडल का 7000mAh बैटरी पैक और 200MP कैमरा है।
विज्ञापन
Xiaomi 17T सीरीज में दो फोन हुए लॉन्च
- फोटो : Xiaomi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Xiaomi ने अपनी नई Xiaomi 17T Series को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro स्मार्टफोन पेश किए हैं। दोनों डिवाइसेज में कंपनी ने कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस के मामले में बड़े अपग्रेड दिए हैं। खासतौर पर Xiaomi 17T में मिलने वाला 5x पेरिस्कोप कैमरा और Pro मॉडल की 7000mAh बैटरी काफी चर्चा में है।
Xiaomi 17T
- फोटो : Xiaomi
डिस्प्ले और डिजाइन में बड़ा अपग्रेड
Xiaomi 17T में 6.59 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 1268p+ रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। वहीं Xiaomi 17T Pro में 6.83 इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है।
दोनों स्मार्टफोन्स में 12-bit डिस्प्ले पैनल, Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन और 3840Hz PWM डिमिंग सपोर्ट मिलता है। इससे यूजर्स को बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस और आंखों पर कम स्ट्रेन मिलेगा।

Trending Videos
दमदार प्रोसेसर और हाई-स्पीड स्टोरेज
- फोटो : Xiaomi
दमदार प्रोसेसर और हाई-स्पीड स्टोरेज
कंपनी ने Xiaomi 17T में MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर दिया है। वहीं Xiaomi 17T Pro में ज्यादा पावरफुल Dimensity 9500 चिपसेट मिलता है। दोनों फोन्स LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज तकनीक से लैस हैं।
Xiaomi का दावा है कि नए प्रोसेसर बेहतर CPU और GPU परफॉर्मेंस देंगे। लंबे समय तक गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए इनमें Xiaomi 3D IceLoop कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।

पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा से लैस हैं फोन
- फोटो : Xiaomi
कैमरा फीचर्स बने सबसे बड़ा आकर्षण
Xiaomi 17T में 50MP का 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। यह 115mm फोकल लेंथ के साथ आता है और 10x ऑप्टिकल-ग्रेड जूम सपोर्ट करता है। इसके जरिए 30cm तक टेली-मैक्रो फोटोग्राफी भी की जा सकती है। फोन में इसके साथ 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
वहीं Xiaomi 17T Pro में भी यही टेलीफोटो, अल्ट्रा-वाइड और सेल्फी कैमरा सेटअप मिलता है, लेकिन इसका प्राइमरी कैमरा ज्यादा प्रीमियम है। इसमें 1/1.31-इंच OmniVision Light Fusion 950 सेंसर वाला 200MP कैमरा दिया गया है। दूसरी तरफ Xiaomi 17T में 1/1.55-इंच Light Fusion 800 सेंसर मिलता है।
दोनों स्मार्टफोन्स Leica Summilux लेंस और OIS सपोर्ट के साथ आते हैं। कंपनी ने इनमें 4K 60fps HDR10+ वीडियो रिकॉर्डिंग, Leica Live Portrait और Stage Mode जैसे एडवांस कैमरा फीचर्स भी दिए हैं।

50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
- फोटो : Xiaomi
बैटरी और चार्जिंग में भी बड़ा दम
बैटरी के मामले में Xiaomi 17T में 6500mAh बैटरी दी गई है, जो 67W HyperCharge सपोर्ट करती है। वहीं Xiaomi 17T Pro में 7000mAh की Silicon-Carbon बैटरी मिलती है।
यह फोन 100W HyperCharge, 100W USB PPS और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। दोनों स्मार्टफोन्स रिवर्स चार्जिंग फीचर भी सपोर्ट करते हैं।