यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दोनों पार्टियों की 10 प्रमुख प्राथमिकताओं की संयुक्त घोषणा लखनऊ के होटल ताज में की। अखिलेश राहुल ने वादा किया है कि उनकी सरकार आने पर सबसे पहले ये 10 वादे पूरे किए जाएंगे।
राहुल-अखिलेश के इन 10 वादों में कौन से हैं आपके काम के, देखें
युवाओं को फ्री स्मार्ट फोन और 20 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से रोजगार की गारंटी।
किसानों को कर्ज से राहत, सस्ती बिजली और फसलों के उचित दाम।
1 करोड़ गरीब परिवारों को 1000 मासिक पेंशन और शहरी गरीबों को 10 रुपए में दिन का भोजन
महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 फीसदी और पंचायत व स्थानीय चुनाव में 50 फीसदी आरक्षण।