सब्सक्राइब करें

River Rafting Places: ये हैं रिवर राफ्टिंग के लिए सबसे बेस्ट जगहें, कम पैसों में उठा सकते हैं लुत्फ

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 16 Jul 2022 06:17 PM IST
विज्ञापन
Top River Rafting Places in India Visit Rishikesh To Kullu Manali
रिवर राफ्टिंग - फोटो : istock

Top River Rafting Places: घूमने का शौक रखने वाले युवा ट्रैवलिंग के दौरान किसी ऐसी जगह पर जाना पसंद करते हैं, जहां वह खूबसूरत नजारों को देख सकें, साथ ही किसी एक्टिविटी या एडवेंचर स्पोर्ट्स का लुत्फ भी उठा सकें। आजकल के युवाओं को रोमांचक सफर करना पसंद होता है। अपनी छुट्टियों को यादगार बनाने के लिए कई सारी  एडवेंचर एक्टिविटी का हिस्सा बनते हैं। भारत के अधिकतर पर्यटन स्थलों पर भी अलग अलग तरह के एडवेंचर स्पोर्ट्स देखने को मिल जाते हैं। इन स्पोर्ट्स में रिवर राफ्टिंग भी शामिल है, जो पिछले कुछ सालों में काफी लोकप्रिय हो गई है। देश में कई खूबसूरत नदियां हैं, जहां रिवर राफ्टिंग की सुविधा मिलती है। ऐसे में अगर रिवर राफ्टिंग का शौक है तो वीकेंड की छुट्टियों में ऐसी जगह जाएं, जहां रिवर राफ्टिंग मशहूर है। चलिए जानते हैं रिवर राफ्टिंग के लिए भारत की सबसे मशहूर जगहों के बारे में।

Trending Videos
Top River Rafting Places in India Visit Rishikesh To Kullu Manali
ऋषिकेश - फोटो : अमर उजाला

ऋषिकेश

उत्तराखंड का ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग के लिए बहुत प्रसिद्ध है। ऋषिकेश को रिवर राफ्टिंग का हब कह सकते हैं। दिल्ली से ऋषिकेश पास भी है। कुछ घंटों के सफर के बाद आप ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठा सकेंगे। यहां ब्रह्मपुरी से ऋषिकेश तक 9 किलोमीटर की राफ्टिंग कर सकते हैं। वहीं शिवपुरी से 16 किलोमीटर, मरीन ड्राइव से 24 किलोमीटर और कौड़ियाला से ऋषिकेश की राफ्टिंग 36 किलोमीटर की होती है। अपने मनमुताबिक चारों में से किसी भी एक पैकेज को बुक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Top River Rafting Places in India Visit Rishikesh To Kullu Manali
कुल्लू मनाली में रिवर राफ्टिंग - फोटो : Pixabay

कुल्लू मनाली

शिमला का खूबसूरत हिल स्टेशन कुल्लू मनाली अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ एडवेंचर एक्टिविटी के लिए भी मशहूर है। मनाली में आपको व्हाइट वाॅटर राफ्टिंग का लुत्फ उठाने को मिल सकता है। इसके लिए पिरडी से राफ्टिंग की शुरुआत होती है, जो बजाउरा, मौहाल से होते हुए कातरैन का कवर करती है। यहां गर्मियों में राफ्टिंग का अनुभव ले सकते हैं।

Top River Rafting Places in India Visit Rishikesh To Kullu Manali
ब्रह्मपुत्र नदी में रिवर राफ्टिंग - फोटो : अमर उजाला

ब्रह्मपुत्र नदी

अरुणाचल प्रदेश में भी आप अपने दोस्तो के साथ राफ्टिंग पर जा सकते हैं। अरुणाचल प्रदेश में ब्रह्मपुत्र नदी में राफ्टिंग का लुत्फ उठाने को मिलेगा। यहां तुतिंग से पासीघाट तक राफ्टिंग का अनुभव ले सकते हैं।  राफ्टिंग के दौरान हरे भरे पेड़ों के बीच नीले पानी पर गुजरते हुए आपको अलग ही रोमांच का अनुभव मिलेगा।

विज्ञापन
Top River Rafting Places in India Visit Rishikesh To Kullu Manali
तीस्ता नदी में रिवर राफ्टिंग - फोटो : facebook

तीस्ता नदी

रिवर राफ्टिंग का मशहूर जगहों पर सिक्किम की तीस्ता नदी भी एक है। इस नदी एक पॉइंट पर रंगित नदी आकर मिलती है। इसी स्थान से राफ्टिंग का रोमांचक सफर शुरू होता है। यहां के रैपिड्स बहुत चुनौतीपूर्ण और मजेदार होते हैं। सिक्किम में रिवर राफ्टिंग के लिए दिसंबर से जून का समय सबसे उपयुक्त होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed