सब्सक्राइब करें

Easy Sehri Recipe Ideas: शुरू होने वाला है रमजान का महीना, सहरी में बना सकते हैं ये स्वादिष्ट और हेल्दी पकवान

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 16 Feb 2026 11:13 AM IST
सार

Easy Food Items For Sehri : रमजान के महीने में महिलाओं की सबसे बड़ी दुविधा होती है कि वो सहरी में क्या बनाएं? यहां हम आपको उसके लिए कुछ आसान विकल्प देने जा रहे हैं, जो आसानी से बन जाएंगे और ये खाने में भी स्वादिष्ट होते हैं।

विज्ञापन
easy food items ideas for sehri time in ramadan 2026
सहरी में क्या बनाएं ? - फोटो : Adobe stock
Easy Food Items Ideas For Sehri : रमजान का पवित्र महीना इबादत, सब्र और अनुशासन का प्रतीक है। इस दौरान सहरी का विशेष महत्व होता है, क्योंकि पूरे दिन के रोज़े के लिए यही भोजन ऊर्जा का मुख्य स्रोत बनता है। ऐसे में महिलाओं के सामने सबसे बड़ी दुविधा यही होती है कि सहरी में क्या बनाया जाए जो जल्दी तैयार हो, पौष्टिक हो और परिवार के सभी सदस्यों को पसंद भी आए। 


रोज सुबह जल्दी उठकर सीमित समय में स्वाद और सेहत का संतुलन बनाना आसान नहीं होता। कई बार भारी खाना दिनभर प्यास बढ़ाता है, तो कभी हल्का खाना जल्दी भूख लगा देता है। इसलिए जरूरी है कि सहरी में ऐसे व्यंजन शामिल किए जाएं जो प्रोटीन, फाइबर और ऊर्जा से भरपूर हों। यहां हम आपको कुछ आसान, झटपट बनने वाले और स्वादिष्ट विकल्प बता रहे हैं, जो सहरी के लिए बिल्कुल उपयुक्त रहेंगे।

 
Trending Videos
easy food items ideas for sehri time in ramadan 2026
सहरी में क्या बनाएं ? - फोटो : instagram
1. वेज ओट्स उपमा

एक कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें। उसमें राई, करी पत्ता और बारीक कटी हरी मिर्च डालें। अब गाजर, मटर और शिमला मिर्च जैसी सब्जियां डालकर हल्का भून लें। अलग से सूखे ओट्स हल्का भून लें और फिर सब्जियों में मिला दें। स्वादानुसार नमक और थोड़ा पानी डालकर 3–4 मिनट ढककर पकाएं। ऊपर से नींबू रस डालकर गरमागरम परोसें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
easy food items ideas for sehri time in ramadan 2026
सहरी में क्या बनाएं ? - फोटो : instagram
2. बेसन चीला

एक बर्तन में बेसन लें, उसमें नमक, हल्दी, अजवाइन और बारीक कटी प्याज-टमाटर मिलाएं। पानी डालकर पतला घोल तैयार करें। तवा गर्म करके हल्का तेल लगाएं और घोल फैलाएं। दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें। हरी चटनी या दही के साथ परोसें।

 
easy food items ideas for sehri time in ramadan 2026
सहरी में क्या बनाएं ? - फोटो : instagram
3. मूंग दाल चीला

भीगी हुई मूंग दाल को पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें अदरक, हरी मिर्च और नमक मिलाएं। तवे पर हल्का तेल डालकर घोल फैलाएं। दोनों तरफ से कुरकुरा होने तक पकाएं। चाहें तो अंदर थोड़ा पनीर भरकर भी बना सकते हैं।

 
विज्ञापन
easy food items ideas for sehri time in ramadan 2026
सहरी में क्या बनाएं ? - फोटो : Adobe Stock
4. एग भुर्जी

कड़ाही में तेल गर्म करें। प्याज और टमाटर भूनें, हल्दी और नमक डालें। अब फेंटे हुए अंडे डालकर लगातार चलाते रहें। 2–3 मिनट में भुर्जी तैयार हो जाएगी। हरा धनिया डालकर रोटी के साथ परोसें।

 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed