सब्सक्राइब करें

सलाह: रात में ठीक से सोकर भी घटाया जा सकता है वजन, बस इन बातों का रखें ध्यान

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 26 May 2021 04:46 PM IST
विज्ञापन
Weight loss tips Sleeping properly can also reduce weight
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik



डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)  


एक अच्छी नींद अच्छी सेहत के लिए बहुत ही जरूरी होती है। यह आपके दिनभर की शारीरिक और मानसिक थकान को दूर करती है। क्या आप जानते हैं कि वजन कम करने के लिए भी अच्छी नींद लेना बहुत ही जरूरी होता है? हालांकि आजकल की व्यस्त जीवनशैली की वजह से अधिकतर लोग पर्याप्त नींद नहीं ले पाते। ऐसे में नींद की कमी की वजह से कई स्वास्थ्य समस्याएं भी हो जाती हैं और इस वजह से लोगों का वजन और मोटापा दोनों बढ़ने लगता है। आइए जानते हैं कि अच्छी नींद के लिए क्या करना चाहिए, जिससे वजन भी कम हो सके। 

Trending Videos
Weight loss tips Sleeping properly can also reduce weight
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विशेषज्ञ कहते हैं कि 7-8 घंटे की अच्छी नींद के बाद आप खुद को तरोताजा महसूस कर सकते हैं, लेकिन अच्छी नींद के लिए आपको अपने भोजन से तले, भुने और तैलीय पदार्थों से दूरी बनानी होगी। इन चीजों का अधिक सेवन या नियमित रूप से सेवन नींद में भी खलल डालता है और स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा नहीं होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Weight loss tips Sleeping properly can also reduce weight
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विशेषज्ञ कहते हैं कि सोने से कम से कम दो-तीन घंटा पहले भोजन करना चाहिए, ताकि आपके भोजन को पाचन के लिए पर्याप्त समय मिल सके। अगर आप भोजन करके तुरंत सो जाते हैं, तो शरीर अपनी पूरी ताकत इसके पाचन में लगा देता है और वह वजन कम करने की प्रक्रिया पर ध्यान नहीं दे पाता। इसलिए इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखें। 

Weight loss tips Sleeping properly can also reduce weight
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अच्छी नींद के लिए जरूरी है कि आप लैपटॉप, मोबाइल और नींद में खलल डालने वाले उपकरणों से सोने से एक घंटा पहले ही दूरी बना लें। इसके अलावा रात में सोने से पहले आप प्रोटीन शेक या हल्दी वाला दूध ले सकते हैं, ताकि भूख की वजह से नींद न टूटे और आप आराम से सोएं। 

विज्ञापन
Weight loss tips Sleeping properly can also reduce weight
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

रात में हल्का खाना खाएं 

  • ध्यान रखें कि रात के समय ज्यादा न खाएं और हल्का खाना खाएं, क्योंकि रात में ज्यादा खा लेने से बदहजमी की शिकायत हो सकती है, जिससे नींद में खलल पड़ सकती है। ऐसे में अगले दिन जब आप उठेंगे तो खुद को तरोताजा महसूस नहीं करेंगे बल्कि थका हुआ और सुस्त महसूस करेंगे। इससे वजन कम करने की प्रक्रिया भी बाधित होगी। इसलिए इस बात का ध्यान रखें। 

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed