आचार्य मनीष
आयुर्वेदाचार्य, शुद्धि आयुर्वेद
Medically Reviewed by Acharya Manish
हमारे शरीर के लिए अच्छा खानपान बेहद जरूरी है। अगर हमें स्वस्थ रहना है, बीमारियों से कोसों दूर रहना है तो हमें अच्छी डाइट लेनी चाहिए। वहीं, जिस तरह हमारे शरीर के लिए खानपान जरूरी है, ठीक वैसे ही हमारे लिए पानी भी बेहद जरूरी है। पानी पीने से ये हमारे शरीर को हाइड्रेट रखता है, और साथ ही विषैले तत्वों को बाहर भी निकालता है। हर दिन हमें काफी अच्छी मात्रा में यानी कम से कम 8 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। अमूमन देखा जाता है कि लोग कुछ भी खाने के बाद ऊपर से पानी पी लेते हैं, लेकिन आयुर्वेद में इसे गलत माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार खाने की कई ऐसी चीजें हैं, जिनके सेवन के तुरंत बाद हमें पानी पीने से बचना चाहिए। तो चलिए आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताते हैं।