सब्सक्राइब करें

आलू में होते हैं कई फायदे, लेकिन इन 4 तरह के लोगों को खाने से हो सकते हैं नुकसान

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 01 Jul 2021 03:45 PM IST
विज्ञापन
Health Tips People suffering from these diseases should not consume potatoes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

प्रिया पांडेय


डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में हर एक व्यक्ति को स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि आजकल जिस तरह से बीमारियां आ रही हैं, वे इंसानों के लिए खतरनाक है। वहीं, हमारा खानपान भी हमें स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। हम कई सब्जियों का सेवन करते हैं, जिसमें से एक है आलू। इसका इस्तेमाल लगभग सभी सब्जियों में किया जाता है। आलू में विटामिन-सी, आयरन, मैगनीज, बी कॉम्पलेक्स, फास्फोरस जैसे कई पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसलिए आलू का सेवन करने से ये हमारे शरीर को कई फायदे देता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें अपनी बीमारियों के कारण आलू के सेवन से बचना चाहिए? शायद नही, तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Health Tips People suffering from these diseases should not consume potatoes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डायबिटीज वाले लोगों को

  • डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जो काफी खतरनाक होती है। इसमें कई चीजों को लेकर परहेज करना होता है, जिसमें से एक आलू भी है। जो लोग इस बीमारी से पीड़ित होते हैं, उन्हें आलू का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि आलू खाने से व्यक्ति की रक्त शर्करा में असंतुलन बढ़ सकता है। इसलिए इससे बचना चाहिए।
Trending Videos
Health Tips People suffering from these diseases should not consume potatoes
pregnant - फोटो : social media

गर्भवती महिलाओं को

  • गर्भवती महिलाओं को भी आलू के सेवन से खुद को दूर रखना चाहिए, क्योंकि ये यौगित अधिक मात्रा में मिलने पर टॉक्सिसिटी पैदा करता है और उल्टी, दस्त जैसे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं हो सकती है। यही नहीं, ये भ्रूण के विकास को भी प्रभावित कर सकती है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को आलू के सेवन से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Health Tips People suffering from these diseases should not consume potatoes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

खाद्य एलर्जी वाले लोग

  • जिन लोगों को खाद्य एलर्जी होती है, उन्हें आलू के सेवन से बचना चाहिए। खाद्य एलर्जी एक सामान्य स्थिति है। दरअसल, आलू में मुख्य प्रोटीन में से एक पेटैटिन होता है, जिसके कारण कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है। इसलिए ऐसे लोगों को आलू का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे उनकी दिक्कतें बढ़ सकती है। 
विज्ञापन
Health Tips People suffering from these diseases should not consume potatoes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वजन कम करने वाले लोग

  • कहते हैं व्यक्ति को हमेशा फिट रहना चाहिए। मोटापा कभी भी शरीर के लिए अच्छा नहीं होता है, क्योंकि मोटापे की वजह से व्यक्ति कई बीमारियों का शिकार भी हो जाता है। ऐसे में जो लोग अपना वजन कम करने की सोच रहे हैं, उन्हें तेल या घी में तलकर आलू को खाने से बचना चाहिए।


नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed