IOCL Recruitment 2021: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। ये भर्तियां इंजीनियरिंग असिस्टेंट और टेक्निकल अटेंडेंट के रिक्त पदों को भरने के लिए हो रही हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 22 दिसंबर, 2020 से शुूरू हो चुकी है। इन पदों पर नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि आपको आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।
IOCL: 10वीं पास हैं तो तुरंत करें आवेदन, मिलेगी एक लाख से भी ज्यादा सैलरी
पदों का विवरण :
पद का नाम :
इंजीनियरिंग असिस्टेंट - 27 पद
टेक्निकल अटेंडेंट - 20 पद
वेतनमान -
23000 रुपये से लेकर 1,05,000 रुपये तक पदानुसार निर्धारित की गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां :
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 22 दिसंबर, 2020
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 15 जनवरी, 2021
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि : 29 जनवरी, 2021
- परीक्षा की तिथि : 14 फरवरी, 2021
NHSRCL: एक इंटरव्यू के आधार पर ही मिलेगी सरकारी नौकरी, सैलरी 1,60,000 तक
- आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष निर्धारित की गई है।
- शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास, आईटीआई और संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा आवश्यक रूप से होना अनिवार्य है। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
- आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक उम्मीदवार IOCL की आधिकारिक वेबसाइट जाएं और नोटिफिकेशन डाउनलोड करें। दिए गए दिशा -निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। ध्यान रहे की आवेदन पत्र भरते समय किसी प्रकार की त्रुटि न हो।
- चयन प्रक्रिया : उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल/फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
Sarkari Naukri: 4000 से ज्यादा पदों पर भारतीय डाक में बंपर भर्तियां, केवल मेरिट से ही होगा सिलेक्शन