सब्सक्राइब करें

Ananya Panday: बोल्ड कपड़ों में असहज दिखीं अनन्या पांडे, फिल्म के ट्रेलर लांच के लिए चुना था ब्लैक आउटफिट

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 22 Jul 2022 12:26 PM IST
विज्ञापन
ananya panday black cutout dress for ligar trailer launch look uncomfortable and fix her clothe
ananya panday - फोटो : instagram

अनन्या पांडे आमतौर पर शार्ट्स और टाइट फिटिंग कपड़ों में ही स्पॉट होती हैं। फिल्म का प्रमोशन करना हो या फिर किसी अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचना हो। अनन्या बीटाउन की उन एक्ट्रेस में शामिल हैं जो बोल्ड आउटफिट को शानदार तरीके से कैरी करती हैं। लेकिन अपनी नई फिल्म के ट्रेलर लांच में पहुंची अनन्या कपड़ों में लगे बोल्ड कट्स की वजह से काफी असहज दिख रही थीं। 

Trending Videos
ananya panday black cutout dress for ligar trailer launch look uncomfortable and fix her clothe
ananya panday - फोटो : instagram

दरअसल, बीते गुरुवार को अनन्या पांडे फिल्म लिगार के ट्रेलर लांच में पहुंची थीं। जहां पर उनके साथ विजय देवरकोंडा और रणवीर सिंह भी मौजूद थे। इस इवेंट के लिए अनन्या पांडे बेहद गॉर्जियस लुक में पहुंची थीं। मिस पांडे ने ब्लैक कलर की कटआउट डिटेलिंग ड्रेस को चुना था। जिसकी नी लेंथ थी। वहीं इस ड्रेस की थाई हाई स्लिट काफी ज्यादा बोल्ड दिख रही थी। जबकि हॉल्टर नेक के साथ ही फ्रंट मिड रीफ पर भी कट आउट बना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ananya panday black cutout dress for ligar trailer launch look uncomfortable and fix her clothe
ananya panday - फोटो : instagram

अनन्या की ये रिस्की थाई हाई स्लिट ड्रेस क्लोदिंग लेबल रूम 24 से ली गई थी। जिसके साथ अनन्या ने प्वॉइंटेड ब्लैक पम्प्स को मैच किया था। वहीं बात करें मेकअप की तो कोहल आईलाइनर के साथ ग्लॉसी पिंक कोरल लिप्स शेड बेहद खूबसूरत लग रहे थे। जिसके साथ अनन्या ने बालों को साइड पार्टीशन में मेसी कर्ली लुक दिया था। जिसमे वो जबरदस्त तरीके से हॉट एंड फैशनेबल लग रही थीं। 

ananya panday black cutout dress for ligar trailer launch look uncomfortable and fix her clothe
ananya panday - फोटो : instagram

अनन्या ने इस लुक्स के फोटोशूट की तस्वीरें भी साझा की है। हालांकि ट्रेलर लांच के मौके पर पहुंची अनन्या इस ड्रेस में काफी अनकंफर्टेबल दिख रही थीं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे साफ दिख रहा है कि कैमरापर्सन अनन्या की तस्वीरें खींचने की कोशिश कर रहे हैं और अनन्या बार-बार कपड़ों को ठीक करते दिख रही हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
ananya panday black cutout dress for ligar trailer launch look uncomfortable and fix her clothe
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
अनन्या के इस वीडियो पर ट्रोलर्स ने भी जमकर निशाना साधा है और मिस पांडे को उर्फी की छोटी बहन बता दिया। वहीं एक ट्रोलर ने लिखा है कि उर्फी इससे ज्यादा कट्स लगे कपड़े पहनती है लेकिन कॉन्फिडेंट रहती है।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed