{"_id":"5bf11065bdec2232cd69bcf5","slug":"vinod-kapri-film-pihu-new-song-pihu-pukare-out","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2 साल की 'पीहू पुकारे' तो दिल भर जाएगा आपका, फिल्म का इमोशनल गाना रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
2 साल की 'पीहू पुकारे' तो दिल भर जाएगा आपका, फिल्म का इमोशनल गाना रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
pihu
Link Copied
निर्देशक विनोद कापड़ी की फिल्म 'पीहू' हाल ही में रिलीज हुई है। 'पीहू' की कहानी लोगों के दिलों को छू रही है। ऐसे में 'पीहू' की एक लोरी तेजी से वायरल हो रही है। 'पीहू पुकारे' नाम का ये वीडियो सॉन्ग फिल्म का ही हिस्सा है। गाने को सुनने के बाद आप एक बार को इमोशनल जरूर हो जाएंगे।
Trending Videos
2 of 5
pihu
साढ़ें तीन मिनट के इस गाने में आप देखेंगे कि कैसे नन्ही 'पीहू' घर में अकेले है और बार-बार अपनी मां को जगाने की कोशिश कर रही है जो कि मर चुकी हैं। ये सॉन्ग बेहद इमोशनल है जो आपके दिलों को छू जाएगा। पीहू का घर में यूं अकेले रोना चिल्लाना आपका कलेजा चीर देगी। इस गाने को सिंगर कस्तूरी अजय जोगलेकर ने गाया है, जबकि म्यूजिक बप्पी-टुटुल ने दिया है। लिरिक्स विनोद कापड़ी ने लिखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
pihu
'पीहू' उन चंद फिल्मों से एक है, जिसका ज्यादातर हिस्सा एक ही किरदार के इर्द-गिर्द घूमता है। कुछ दिन पहले ही फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे देखकर लोगों की उत्सुकता बढ़ गई थी। ट्रेलर के अंत में पीहू को ऊंची इमारत वाले फ्लैट के बालकली पर खड़ी दिखती है।
4 of 5
बॉलीवुड, फिल्म पीहू
- फोटो : self
फिल्म एक सत्य घटना पर आधारित बताई गई है। यह पहले ही कई फिल्म फेस्टिवल में जा चुकी है। पाम स्प्रिंग्स और गोवा फिल्म फेस्टिवल में ये ओपनिंग फिल्म थीं। फिल्म के निर्देशक विनोद कापड़ी की इस कहानी को कई निर्माताओं ने पसंद ही नहीं किया और रिजेक्ट कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
pihu
इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने प्रोड्यूज किया है। बता दें कि डायरेक्टर विनोद कापड़ी की ये फिल्म 16 नवंबर को रिलीज हुई है और इसे ऑडियंस बेहद पसंद कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।