सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: कपूर खानदान का रिवाज तोड़ फिल्मों में आईं थीं करिश्मा, जानें बॉलीवुड की 'जुबैदा' के बारे में खास बातें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 25 Jun 2021 07:09 AM IST
विज्ञापन
Karishma Kapoor birthday special interesting facts about actress career and personal life
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

25 जून 1974 को मुंबई में जन्मीं बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया। करिश्मा फिल्म इंडस्ट्री के उस परिवार से संबंध रखती हैं जिनका लगभग पूरा परिवार फिल्मों में छाया हुआ है। पृथ्वीराज कपूर, रणधीर कपूर, शशि कपूर, शम्मी कपूर, ऋषि कपूर सभी ने फिल्मों में अपनी पहचान बनाई लेकिन करिश्मा के लिए फिल्मों में कदम रखना आसान नहीं था। कपूर खानदान का रिवाज था कि इस घर की लड़कियां फिल्मों में नहीं आएंगी। करिश्मा इस खानदान की पहली बेटी हैं जिन्होंने इस रिवाज को तोड़ते हुए अभिनय में कदम रखा और सफलता पाई। हालांकि उनसे पहले शशि कपूर की बेटी संजना ने भी फिल्मों में कदम रखा था लेकिन वो चल नहीं पाईं।



अभिनय और खूबसूरती से पर्दे पर छा गईं करिश्मा

करिश्मा ने फिल्म 'प्रेम कैदी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके हीरो हरीश कुमार थे। करिश्मा जब पर्दे पर उतरीं तो उनके पहनावे और लुक्स उस समय की हीरोइनों से बिल्कुल इतर थे। उस वक्त उनके लुक को काफी खराब भी माना जाता था हालांकि उन्होंने अपने ऊपर काफी काम किया और बदलाव लाए। अच्छा अभिनय करना करिश्मा के खून में था और किरदार को अपना बना लेने का हुनर उन्हें विरासत में अपने परिवार से मिला था। इसके बाद करिश्मा ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में की और दुनिया को दिखा दिया अपना करिश्मा। तो चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं खास बातें।

Trending Videos
Karishma Kapoor birthday special interesting facts about actress career and personal life
करिश्मा कपूर, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

करिश्मा को फिल्मों में सबसे जबरदस्त सफलता मिली थी धर्मेश दर्शन की फिल्म राजा हिंदुस्तानी(1996) से। इस फिल्म में आमिर खान उनके हीरो थे। इस फिल्म में ना सिर्फ करिश्मा के अभिनय की तारीफ हुई बल्कि अपनी खूबसूरती से भी उन्होंने सबका दिल जीत लिया। इस फिल्म ने ही करिश्मा को रातों रात स्टार बना दिया था। फिल्म में उन्होंने आमिर खान के साथ बेहद लंबा किसिंग सीन दिया था जो काफी चर्चा में आया था।राजा हिंदुस्तानी के अलावा करिश्मा ने कई सफल फिल्मों में काम किया था। गोविंदा के साथ उन्होंने 'हीरो नंबर वन', 'कुली नंबर वन', 'साजन चले ससुराल', 'हसीना मान जाएगी' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। दोनों की जोड़ी इतनी सुपरहिट थी कि उन्हें चीची-लोलो( गोविंदा-करिश्मा के घर का नाम) बुलाया जाता था। इन फिल्मों के अलावा करिश्मा ने 'जुबैदा', 'शक्ति', 'फिजा' जैसी फिल्में की और बता दिया कि वो गंभीर किरदार भी बेहद सहजता से निभा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karishma Kapoor birthday special interesting facts about actress career and personal life
अभिषेक करिश्मा - फोटो : सोशल मीडिया

पर्दे पर करिश्मा का करियर हिट रहा लेकिन निजी जिंदगी में उन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ा। करिश्मा का अफेयर अभिषेक बच्चन के साथ था। दोनों ने पांच साल तक एक दूसरे को डेट किया और उनकी सगाई भी हो गई। जया बच्चन ने तो करिश्मा को सबके सामने अपनी बहू बता दिया था। हालांकि किसी वजह से ये रिश्ता टूट गया और करिश्मा अभिषेक हमेशा हमेशा के लिए अलग हो गए। उनके अलगाव से कुछ वक्त के लिए कपूर और बच्चन परिवार में तनाव भी आ गया था।

Karishma Kapoor birthday special interesting facts about actress career and personal life
करिश्मा कपूर और संजय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक से अलग होने के बाद करिश्मा ने दिल्ली के बड़े बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली। उनकी शादी की काफी चर्चा हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद ही उनके रिश्ते मे दरार आने लगी। करिश्मा ने शादी के बाद संजय पर उनको पैसे के लिए प्रताड़ित करने और मारने पीटने के आरोप लगाए थे। ऐसे में कुछ सालों बाद उनकी शादी टूट गई। इस शादी से उन्हें दो बच्चे हुए समायरा और कियान। एक तरफ जहां उनके पूर्व पति ने तुरंत शादी कर ली थी तो वहीं करिश्मा ने शादी नहीं की और अकेले ही बच्चों की परवरिश कर रहीं हैं।

विज्ञापन
Karishma Kapoor birthday special interesting facts about actress career and personal life
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बतौर लीड अभिनेत्री के तौर पर करिश्मा आखिरी बार साल 2003 में फिल्म 'बाज- अ बर्ड इन डेंजर' में नजर आईं थीं। हालांकि उनके ब्रेक पर जाने के बाद 2006 में फिल्म 'मेरे जीवन साथी' रिलीज हुई थी। ये फिल्म साल 2001 में ही शूट हो गई थी और 2004 में रिलीज होने वाली थी लेकिन खिसकते हुए आगे बढ़ गई और फिर साल 2006 में रिलीज हुई। इसके बाद कई फिल्मों में गेस्ट अपीयरेंस देने के बाद करिश्मा फिल्म 'डेंजरस इश्क' नाम की फिल्म से पर्दे पर वापस आईं लेकिन फिल्म पर्दे पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। वो आखिरी बार वेब सीरीज 'मेंटलहुड' में नजर आईं थीं।
 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed