सब्सक्राइब करें

PHOTOS: ऐसा है ज्वाला गुट्टा और विष्णु की शादी का आउटफिट, तस्वीरें देखकर नहीं हटा पाएंगे नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Tue, 25 May 2021 08:17 PM IST
विज्ञापन
Badminton player Jwala Gutta and actor Vishnu Vishal wedding outfits photos surfaces
ज्वाला गुट्टा, विष्णु विशाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभी हाल ही में खबर सामने आई थी कि कोरोना महामारी के इस दौर में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा (Jwala Gutta) भी लोगों की मदद कर रही हैं। वे अपने स्तर से लोगों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास करती नजर आई थीं। कुछ दिन पहले उन्होंने ट्विटर पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सरावंती नायडू की मदद के लिए तेलंगाना सरकार से गुहार लगाई थी, जिनके माता पिता कोविड19 से पीड़ित थे। उनके ट्वीट के बाद पीड़ित को मदद मिल गई थी। इसके बाद से ही वे चर्चा में बनी हुई हैं। लेकिन अब खिलाड़ी एक वजह को लेकर सुर्खियां लूटने को तैयार हैं।खास हो भी क्यों न बात उनकी शादी के जोड़े की जो है। बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा और अभिनेता विष्णु विशाल के विवाह समारोह के लिए उनके आउटफिट्स की तस्वीरें सामने आई हैं। शादी का आकर्षक जोड़ा पहने ये खूबसूरत जोड़ा बेहद सुंदर लग रहा है। तस्वीरों में इसकी रौनक देखते ही बन रही है।

Trending Videos
Badminton player Jwala Gutta and actor Vishnu Vishal wedding outfits photos surfaces
ज्वाला गुट्टा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जब भी शादी की बात आती है तो आउटफिट्स को लेकर विशेष उत्साह रहता है। फिर चाहे वो आम शादी हो या किसी सेलेब की। अब ज्वाला गुट्टा की शादी के परिधान की तस्वीरें सामने आई हैं। ज्वाला ने एक लाइलेक ट्यूल और रेशम के लहंगे को खूबसूरत दुपट्टे के साथ चुना है। वहीं विष्णु ने अपने उत्तर-भारतीय विवाह समारोह के लिए रेशम चूड़ीदार के साथ एक हल्के भूरे रंग की रेशम की शेरवानी पहनी।ये डिजाइनर रिम्पल और हरप्रीत नरूला के क्रिएशन्स थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Badminton player Jwala Gutta and actor Vishnu Vishal wedding outfits photos surfaces
ज्वाला गुट्टा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ज्वाला गुट्टा के लहंगे की डीटेलिंग देखते ही बन रही है। इनमें रेशम के धागे का बारीक इस्तेमाल किया गया है। गुलदाउदी, गुलाब और चेरी के फूलों जैसे डिजाइन से इसे सुसज्जित किया गया है। ये एक अभिलेखीय ‘चिनोइसेरी’ डिजाइन से प्रेरित है। उन्होंने इसे इल्यूजन पैनल ट्यूल ब्लाउज और हल्के दुपट्टे के साथ पेयर किया था।

Badminton player Jwala Gutta and actor Vishnu Vishal wedding outfits photos surfaces
विष्णु विशाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं, विष्णु की बात करें तो उन्होंने अपनी शादी के लिए हल्के भूरे रंग की रेशमी शेरवानी को चुना। इसमें भी महीन कढ़ाई की गई थी। शेरवानी पर रेशम का खास काम देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Badminton player Jwala Gutta and actor Vishnu Vishal wedding outfits photos surfaces
विष्णु विशाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अभिनेता विष्णु ने शेरवानी और चूड़ीदार बड़ी ही नजाकत से पहन रखा था। अपने लुक को और निखार देने के लिए उन्होंने गले में एक शाही दिखने वाला एक भारी हार पहन रखा था। इसकी मोतियां उनकी शेरवानी से मैच कर रही थीं।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed