{"_id":"616305ef8ebc3e489d336a55","slug":"amitabh-bachchan-birthday-amitabh-had-sent-a-truck-full-of-roses-to-sridevi-know-why","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amitabh Bachchan Birthday: इस अभिनेत्री को मनाने के लिए अमिताभ ने भेजा था गुलाबों से भरा ट्रक, जानिए क्या थी वजह?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Amitabh Bachchan Birthday: इस अभिनेत्री को मनाने के लिए अमिताभ ने भेजा था गुलाबों से भरा ट्रक, जानिए क्या थी वजह?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 11 Oct 2021 07:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Instagram
Link Copied
अमिताभ बच्चन का सोमवार को जन्मदिन है। वह पिछले पांच दशकों से हिंदी फिल्मों में सक्रिय हैं। 200 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं। उन्हें दादा साहेब फाल्के से लेकर पद्मश्री एवं पद्मभूषण पुरस्कार तक मिल चुका है। तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 16 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। बड़े पर्दे के साथ ही छोटे पर्दे पर भी उनकी उपस्थिति ने दर्शकों के दिलों में राज किया है। साल 2015 में फ्रांस की सरकार ने उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से नवाजा था। 1942 में पैदा हुए अमिताभ 11 अक्तूबर को 79 साल के हो जाएंगे। अपनी इस लंबी जर्नी में उन्होंने पड़ाव देखे हैं। सुपरहिट फिल्में दी, तो लगातार फ्लॉप फिल्मों का दबाव भी झेला। लेकिन, उनके अनुशासन, कड़ी मेहनत और बाकी कलाकारों के साथ सामंजस्य की हर कोई तारीफ करता है।
उनकी पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी थी, जो कि 7 नवंबर 1969 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म उस वक्त बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई थी। इसके बाद उन्होंने आनंद, जंजीर, अभिमान, सौदागर, चुपके चुपके, दीवार, शोले, कभी कभी, अमर अकबर एंथनी, त्रिशूल, डॉन, मुकद्दर का सिकंदर, मि. नटवरलाल, लावारिस, सिलसिला, कालिया, सत्ते पे सत्ता, नमक हलाल, शक्ति, कुली, शराबी, मर्द, शहंशाह, अग्निपथ, खुदा गवाह, मोहब्बतें, बागबान, ब्लैक, वक्त, सरकार, चीनी कम, भूतनाथ, पा, सत्याग्रह, चेहरे आदि अनेक फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता और इंडस्ट्री में शहंशाह, बिग बी और महानायक जैसे कई नामों से पहचाने, जाने लगे। फिल्मी दुनिया में जो पहचान और शौहरत अमिताभ को मिली उसकी हर एक्टर कामना करता है। आइए जब अमिताभ 79 साल के हो रहे हैं, ऐसे मौके पर आपको गुलाबों से भरा ट्रक भेजने वाला किस्सा सुनाते हैं...
Trending Videos
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ ने किसी जमाने में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को मनाने के लिए गुलाबों से भरा ट्रक भेजा था। यह वह वक्त था, जब श्रीदेवी सुपरस्टार थीं और उन्हें फिल्म इंडस्ट्री की फीमेल अमिताभ बच्चन तक बुलाया जाने लगा था। उनके रहने भर से ही फिल्म हिट हो जाती थी। जूली, सोला सावन और हिम्मतवाला फिल्म करने वाली श्रीदेवी का हर कोई दीवाना था। हिम्मतवाला फिल्म से पहचान कमाने वाली श्रीदेवी को चांदनी फिल्म ने रातों-रात मशहूर कलाकारों में शामिल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
'चांदनी' में श्रीदेवी के साथ रेनू आर्या
इस फिल्म में ऋषि कपूर और विनोद खन्ना थे। मुख्य किरदार में श्रीदेवी थीं। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और तभी से श्रीदेवी को फीमेल अमिताभ बच्चन कहा जाने लगा। वहीं, श्रीदेवी ने अमिताभ के साथ काम करना बंद कर दिया था। उनका मानना था कि जिस फिल्म में अमिताभ हों, उसमें दूसरे कलाकारों के पास करने के लिए क्या रह जाता है।
4 of 5
श्रीदेवी
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
ऐसे में जब मुकुल आनंद, अमिताभ के पास फिल्म 'खुदा गवाह' की स्क्रिप्ट लेकर पहुंचे, तो इंडस्ट्री के इस शहंशाह ने उनसे कहा कि वह चाहते हैं कि इस फिल्म की हीरोइन श्रीदेवी हों। इससे पहले श्रीदेवी और अमिताभ बच्चन इंकलाब और आखिरी रास्ता फिल्म में साथ काम कर चुके थे। अमिताभ को यह पता था कि श्रीदेवी उनके साथ काम नहीं करेंगी। ऐसे में उनको ऐसा कुछ करना था जिसकी वजह से वो श्रीदेवी को अपने साथ फिल्म में काम करने के लिए मना सकें।
विज्ञापन
5 of 5
खुदा गवाह
- फोटो : Social Media
अमिताभ ने इसका एक हल निकाला। उस वक्त श्रीदेवी, फिरोज खान के साथ एक गाने की शूटिंग कर रही थीं। अमिताभ ने उस लोकेशन पर गुलाबों से भरा एक ट्रक भिजवाया। श्रीदेवी को पास बुलाकर ट्रक खाली कर दिया गया। इस तरह, अमिताभ की यह तरकीब काम कर गई और श्रीदेवी उनके साथ फिल्म करने के लिए मान गईं। उन्होंने शर्त भी रखी, जो थी कि वो इस फिल्म में डबल रोल करेंगी। श्रीदेवी इस फिल्म में मां और बेटी दोनों का किरदार निभाना चाहती थीं। इस तरह वो पहली हीरोइन बनीं जिन्होंने अमिताभ की फिल्म में डबल रोल किया। इस तरह खुदा गवाह फिल्म में अमिताभ और श्रीदेवी ने साथ काम किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।