सब्सक्राइब करें

फिरोजपुर में डबल मर्डर: घर में घुसकर सिर में गोली मारी

ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Sat, 27 Feb 2016 01:44 PM IST
विज्ञापन

फिरोजपुर में डबल मर्डर: घर में घुसकर ‌सिर में गोली मारी

double murder in firozpur, shot in heads

फिरोजपुर में रंजिश की वजह से तीन लोगों ने जबरन घर में घुसकर दो व्यक्तियों के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। देखिए तस्वीरें।

Trending Videos

फिरोजपुर में डबल मर्डर: घर में घुसकर ‌सिर में गोली मारी

double murder in firozpur, shot in heads

पंजाब के फिरोजपुर में पुरानी रंजिश की वजह से तीन लोगों ने घर में घुसकर दो व्यक्तियों के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने बारह गोलियां दागीं और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना बुधवार को छावनी की वजीरे वाली बिल्डिंग में घटी। जानकारी मिलते ही डीएसपी विभोर शर्मा समेत पुलिस पार्टी घटनास्थल पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिरोजपुर में डबल मर्डर: घर में घुसकर ‌सिर में गोली मारी

double murder in firozpur, shot in heads

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फिरोजपुर छावनी निवासी दीपक उर्फ दीपू ढींगरा और कालू पंडित पुत्र धर्मवीर का एक स्विफ्ट कार में सवार तीन हथियारबंद व्यक्ति पीछा कर रहे थे। दीपू और कालू पंडित जान बचाने के लिए वजीरे वाली बिल्डिंग में बजाज ठेकेदार के घर में घुस गए। आरोपी भी हथियार लेकर घर में घुस गए और वहीं पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। आरोपियों ने दीपू और कालू के सिर में गोली मारी, जिस कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

फिरोजपुर में डबल मर्डर: घर में घुसकर ‌सिर में गोली मारी

double murder in firozpur, shot in heads

गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार घटनास्थल पर पहुंचे। खून में लथपथ शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। डीएसपी विभोर शर्मा पुलिस पार्टी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घर के बाहर और अंदर लगभग बारह गोलियों के खोल पड़े हुए थे। लोगों का कहना है कि दीपू व कालू की बुधवार को अदालत में तारीख थी। वे अदालत में पेशी भुगत कर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आए थे। वहीं पर दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हुई थी।

विज्ञापन

फिरोजपुर में डबल मर्डर: घर में घुसकर ‌सिर में गोली मारी

double murder in firozpur, shot in heads

वहां मौजूद लोगों ने एक आरोपी की पहचान भी की है। उधर, डीएसपी विभोर शर्मा का कहना है कि आरोपियों की तलाश में पुलिस ने क्षेत्र की नाकाबंदी कर ली है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस व्यक्ति ने दीपू और कालू की हत्या की है, उसको दस साल पहले दीपू ने किरच मारी थी। उस दिन उक्त व्यक्ति का जन्मदिन था। बुधवार को दीपू का जन्मदिन था, इसीलिए आरोपी ने बदला लेने के लिए दीपू के जन्मदिन पर ही उसे गोली मारी है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed