सब्सक्राइब करें

शरीर में मौजूद तिल का शुभ-अशुभ प्रभाव, इस स्थान पर तिल बनाता है धनवान

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Fri, 03 Apr 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
mole importance and significance on body
हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के शरीर पर मौजूद तिलों का बड़ा महत्व होता है। लाल तिल शरीर के जिस भी अंग पर होता है वह शुभ फलदायक होता है। लेकिन काला तिल शुभ भी होता है और अशुभ भी। मस्सों का भी तिल के समान भी फल होता है। अगर आपके शरीर पर भी तिल या मस्सा है तो देखिए आपके शरीर पर मौजूद तिल का क्या मतलब है...
Trending Videos
mole importance and significance on body

ललाट के मध्य भाग में तिल

  • हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार जिस व्यक्ति के ललाट के मध्य भाग में तिल होता है वह बहुत ही भाग्यवान होते हैं। यह जिन क्षेत्रों में प्रयास करते हैं उनमें भाग्य इन्हें सहयोग करता है और जीवन में सफल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
mole importance and significance on body
होठों पर तिल
  • जिस स्त्री अथवा पुरुष के होठों के ऊपर दाएं तिल का निशान होता है उनका अपने जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्ण रिश्ता रहता है। इनके बीच बेहतर संबंध बना रहता है। इसके विपरीत होंठ के बाएं ओर तिल का निशान होने पर जीवनसाथी के साथ मतभेद बना रहता है। इनके बीच तालमेल की कमी रहती है।
mole importance and significance on body
माथे पर तिल
  • जिस व्यक्ति माथे पर दाएं अथवा बाईं ओर तिल का निशान होता है वह धन तो खूब कमाते हैं लेकिन भोग विलास की चीजों में धन को खर्च कर देते हैं। इसलिए कई बार इन्हें आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
mole importance and significance on body
छाती पर बायीं तरफ तिल 
  • जिस व्यक्ति की छाती पर बायीं ओर तिल या मस्से का निशान होता वह उनकी शादी अधिक उम्र में होने की संभावना रहती है। ऐसे व्यक्ति कामुक होते हैं। इन्हें हृदय रोग की भी आशंका रहती है।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed