{"_id":"d232ad4598b5d2604a0ff64edec575cc","slug":"five-smart-answers-for-winning-any-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने वाले पांच बेबाक जवाब, जरूर जानना चाहेंगे आप","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
नौकरी दिलाने वाले पांच बेबाक जवाब, जरूर जानना चाहेंगे आप
Updated Wed, 25 Sep 2013 12:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हर कोई इंटरव्यू में सफलता हासिल करना चाहता है। मीटिंग के लिए तैयार होने का सही तरीक़ा क्या है, कौन से सवाल पूछे जा सकते हैं और ऐसे काल्पनिक सवालों के सटीक जवाब पर सुझाव देने वाली बेशुमार क़िताबें और ब्लॉग हैं।
Trending Videos
फिर भी, कभी-कभी पारंपरिक जवाबों से इतर ऐसा कुछ कहना, जिसकी बिल्कुल भी उम्मीद नहीं की जा रही हो, आपकी नौकरी पक्की करने में अहम भूमिका निभा सकता है।
बायोडाटा में सबसे ज्यादा क्या देखती हैं कपंनियां?
विज्ञापन
विज्ञापन
हमने क्लिक करें क्योराडॉटकॉम पर उन सवालों और दिए गए जवाबों को खंगाला जिसमें लोग क्लिक करें हाज़िरजवाबी से पेश आए और वे फिर भी चुन लिए गए। ये हैं हमारी कुछ पसंदीदा कहानियां-
इंटरव्यू निरस्त, फिर भी पहुंचे
हाल ही में कॉलेज से स्नातक करने के बाद एना डियरबरी को न्यूयॉर्क में वित्तीय क्षेत्र में नौकरी की तलाश थी। एना को कुछ महीनों तक कोई अवसर नहीं मिला। जिस कंपनी में काम करने की वह इच्छुक थीं, किसी तरह उसके मैनेजिंग पार्टनर का उसे संपर्क मिला।
चाहिए मनचाही सैलरी तो जरूर आजमाएं ये दो उपाय
लेकिन यह इंटरव्यू एक नहीं, कई बार निरस्त हुआ। आख़िरकार एना ने कुछ करने का निश्चय किया।
22 वर्षीय एना बताती हैं, ''मैंने कंपनी के कार्यालय में इस तरह जाने का फ़ैसला किया जैसे मुझे इंटरव्यू रद्द होने के बारे में पता ही न हो।''
बॉस से प्रमोशन चाहिए तो ऐसे जमाएं अपनी धाक
उसके अनुसार, ''मैं बैंक के अन्तरराष्ट्रीय मुख्यालय पहुंची। विशाल दरवाज़ों से होते हुए जब एक बड़ी लॉबी में पहुंची तो मुझे लगा कि मैं खो गई हूं।''
लेकिन मैनेजिंग पार्टनर न केवल उनसे मिलने को राज़ी हो गया बल्कि उनकी मदद करने का भी वादा किया। एना ने कहा, ''बात बन गई और आज भी वह मेरा मित्र है।''
सबसे बड़ी कमज़ोरी का जवाब
''आपकी सबसे बड़ी कमज़ोरी क्या है?'' इस सवाल से सभी लोग ख़ौफ़ खाते हैं लेकिन बॉब विलियम के पास इसका बढ़िया उत्तर मौजूद था।
इंटरव्यू के दौरान उनका जवाब था, चीज डिप (पनीर का पकवान)। आगे उन्होंने जोड़ा, ''अगर यह मेज़ पर मौजूद हो तो मैं इसे खाने से ख़ुद को नहीं रोक पाता हूं।''
इस पर फूटे ठहाकों के बाद पूरा इंटरव्यू बेहद हल्के फुल्के अंदाज़ में गुज़रा। और विलियम की नौकरी पक्की हो गई।
नौकरी बदलते समय
रिचर्ड वेडिंगटन पिछले 10 वर्षों से एक ही कंपनी से जुड़े हुए थे। उन्होंने तय किया कि अब उन्हें दूसरी कंपनी की ओर रुख़ करना चाहिए। इस्त्री की हुई शर्ट, पैंट और टाई में वह इंटरव्यू के लिए घर से निकले। इसी समय उनकी बेटी ने उन्हें शुभकामना के तौर पर प्लास्टिक से बना एक गाय का खिलौना दिया।
इंटरव्यू के शुरुआती चरण अच्छे हुए और अंतिम चरण में उन्हें कंपनी की उपाध्यक्ष (मानव संसाधन) से मिलना था।
उपाध्यक्ष ने कहा, ''आपके इंटरव्यू के बारे में मैंने कुछ अच्छी बातें सुनी हैं, लेकिन मेरा एक सवाल है।''
उसने पूछा, ''आप दिखने में सीधे-सच्चे इंसान लगते हैं और यहां कभी-कभी स्थितियां विकट हो जाती हैं। मुझे कैसे पता चलेगा कि आप इसके लिए सबसे उपयुक्त हैं?''
वैडिंगटन बिल्कुल भी नहीं झिझके और कहा, ''मेरी जेब में एक गाय है।''
उन्होंने तुरंत गाय को निकाल कर मेज़ पर रख दिया। इंटरव्यू करने वाली हंसने लगी और वेडिंगटन को नौकरी मिल गई।
अनिश्चितता को लेकर निश्चित
सू कॉफ़मान एक कंपनी में कई लोगों को इंटरव्यू देने के बाद आख़िरकार उस व्यक्ति के पास पहुंचीं जिसके अधीन उन्हें काम करना था और जो उस कंपनी का उपाध्यक्ष था।
उपाध्यक्ष ने पूछा, ''आप अनिश्चितता से कैसे निबटेंगीं?''
कॉफ़मान ने कहा, ''मैं आपका मतलब नहीं समझ पाई। क्या आप थोड़ा समझाएंगे?''
साक्षात्कार हंसने लगा और कॉफ़मान को नौकरी मिल गई।
समस्या हल करने का तरीक़ा
अधिकांश कंपनियां अभ्यर्थियों की समस्या हल करने की क्षमता का आकलन करना चाहती हैं। इसी तरह का एक मामला टिम बुशेल के साथ हुआ।
वह इंग्लैंड के डेवेनपोर्ट डकयॉर्ड नेवी बेस पर ट्रेनी के तौर पर भर्ती के लिए गए थे। उस समय उनकी उम्र 15 वर्ष थी।
इंटरव्यू करने वाले ने पूछा, ''अगर तुम घर पर हो और शौचालय जाम हो जाए तो क्या करोगे?''
पांच सेकेण्ड सोचने के बाद बुशेल ने कहा, ''प्लंबर को बुलाउंगा।''
टिम को प्रशिक्षु के तौर पर रख लिया गया। वह चार वर्ष की ट्रेनिंग पूरी कर चुके है लेकिन अब भी उन्हें अपने इस जवाब पर ख़ुशी होती है।