नौकरी: सेना में भर्ती, जल्द करें आवेदन
भारतीय सेना में योग्य युवाओं के लिए 54 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। जिसमें पुरुषों के 50 व महिलाओं के 4 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मांगे गए है। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता स्नातक रखी गयी है।
साथ ही साथ आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास एनसीसी सी का प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों के लिए 6 माह का परिवीक्षा काल निर्धारित किया गया है। चयनित युवाओं को ट्रेनिंग के पश्चात् लेफ्टिनेंट, मेजर, नायक व अन्य पदों पर प्रोन्नति की जाएगी।
योग्य उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया
इन पदों को भरने के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों का चयन एसएसबी साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। जिसमें अभ्यर्थियों का परीक्षण समूह चर्चा, मनोवैज्ञानिक परीक्षण, और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को चिकित्सीय परीक्षा भी उत्तीर्ण करनी होगी। आवेदकों का चयन मेरिट के अनुसार किया जाएगा।
सुनहरे अवसर के साथ है बेहतर वेतनमान
सेना में आवेदन करने वाले योग्य युवाओं को चयन के उपरांत, ट्रेनिंग के दौरान 21000 रुपये वेतनमान दिया जाएगा। ट्रेनिग के पश्चात् वेतनमान 15,600-39,100 रुपये निर्धारित किए गए हैं।
पुरुष आवेदकों की लंबाई 157.5 सेमी. व महिला आवेदकों की लंबाई 152 सेमी. निर्धारित की गई है। महिला आवेदकों का वजन 42 किग्रा. निर्धारित किया गया है।
करें आवेदन
आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑफलाइन तरीके से भर सकते है। आवेदन हेतु आवेदन फॉर्म संबंधित वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 अगस्त, 2014 है। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार
www.joinindianarmy.nic.in पर लॉग ऑन करें।