सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   uttarakhand digaster: insuranse payment

उत्तराख्ांडः मृतकों के परिजनों को बीमे का भुगतान तुरंत

अलीगढ़/ब्यूरो Updated Thu, 27 Jun 2013 08:23 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand digaster: insuranse payment
विज्ञापन

उत्तराखंड की बाढ़ आपदा में अपनी जान गवां चुके एलआईसी के बीमा धारकों के नामिनी को बीमा भुगतान तीन से चार दिन में कर दिया जाएगा।

Trending Videos


इसके लिए बीमा भुगतान नियमों में विशेष छूट दी जाएगी।

एलआईसी के अलीगढ़ मंडल के सीनियर डिवीजनल मैनेजर रमेशचंद्र ने बताया कि इस संबंध में सर्कुलर प्राप्त हो गया है जिसे मंडल के 1600 दफ्तरों और 11 सेटेलाइट सेंटर में भेज दिया गया है।

इसके अनुसार अगर किसी पॉलिसी धारक व्यक्ति का निधन उत्तराखंड त्रासदी में हुआ है तो मृत शरीर नहीं मिलने की सूरत में उसके नामिनी को सात साल तक इंतजार नहीं करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं अगर किसी कारणवश मृत्यु स्थान से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं हो सका है तो भी भुगतान में दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

मंडल स्तर पर कुछ अधिकारियों को शीर्ष प्राथमिकता के इस काम के लिए नामित किया जाएगा ताकि किसी भी परिवार को भुगतान के लिए परेशान न होना पड़े।

उत्तराखंड सरकार की ओर से जारी मृत व्यक्तियों की सूची को भुगतान का आधार माना जाएगा। एलआईसी अलीगढ़ मंडल के अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, मथुरा और बुलंदशहर जिले में 27 लाख से अधिक बीमाधारक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed