{"_id":"1896c9773c6f2dbbadfa630fce059837","slug":"modi-security-cops-suspended-lax-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की सुरक्षा में लापरवाही पर पुलिसकर्मी नपे","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी की सुरक्षा में लापरवाही पर पुलिसकर्मी नपे
एजेंसी/अहमदाबाद
Updated Wed, 27 Nov 2013 09:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के गांधीनगर स्थित सचिवालय भवन में तैनात दो पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में कोताही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया।
Trending Videos
सचिवालय में ही मुख्यमंत्री का दफ्तर है। वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता की जांच के लिए मंगलवार को एक अभ्यास किया गया। इस दौरान सब इंस्पेक्टर आईडी राठौर और एनआर कोतवाल को वाहनों की जांच के दौरान लापरवाह पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक अधिकारी ने कहा कि जांच के लिए एक निजी वाहन को भेजा गया, जिसमें पांच-छह हथियार बंद लोग बैठे थे। लेकिन ठीक से जांच किए बिना इस वाहन को गेट नंबर-1 और चार से सचिवालय भवन में प्रवेश की अनुमति दे दी गई।
इन दोनों गेटों पर राठौर और कोतवाल तैनात थे। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। पिछले माह पटना में मोदी की एक रैली के दौरान हुए सीरियल बम विस्फोट के बाद मोदी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।