{"_id":"a72047b11c69eadb5c7f37e48260d936","slug":"mileycyrus-narendramodi-time-tpoy-edwardsnowden","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेंद्र मोदी-माइली साइरस में छिड़ी जंग!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नरेंद्र मोदी-माइली साइरस में छिड़ी जंग!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 27 Nov 2013 03:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
टाइम पर्सन ऑफ द इयर बनने के लिए पॉप स्टार माइली साइरस और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच जंग छिड़ गई है।
Trending Videos
टाइम पर्सन ऑफ द इयर बनने के लिए ऑनलाइन हो रही वोटिंग के हिसाब से माइली साइरस, एडवर्ड स्नोडेन और नरेंद्र मोदी के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।
माइली साइरस को पश्चिमी दुनिया में एक उभरता और युवा पॉप स्टार माना जाता है। एडवर्ड स्नोडेन को व्हिसल ब्लोअर का खिताब अमेरिकी खुफिया कार्यक्रम 'प्रिज्म' का भंडाफोड़ करने के लिए दिया जा चुका है।
वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को चुनावी सर्वेक्षणों को प्रधानमंत्री पद पर लोगों की पहली पसंद के रूप में बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन वोटिंग में 27 नवंबर तक माइली साइरस 29 फीसदी वोटों के साथ नंबर वन पर हैं। वहीं एडवर्ड स्नोडेन 15.4 फीसदी वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं नरेंद्र मोदी 12.6 फीसदी वोटों के साथ तीसरे नंबर पर है।
इस सूची में चौथे नंबर पर बसर अल असद और पांचवे नंबर 7.3 फीसदी वोटों के साथ ब्लादीमिर पुतिन हैं।
अभी टाइम पर्सन ऑफ द इयर के ऑनलाइन वोटिंग 4 दिसंबर तक चालू है। ऑनलाइन वोटिंग के आधार पर विजेता का चुनाव 6 दिसंबर को किया जाएगा। वहीं टाइम के संपादकों की तरफ से चुने गए पर्सन ऑफ द इयर अवॉर्ड की घोषणा 11 दिसंबर को की जाएगी।