केजरीवाल को मिला एक और नोटिस
उत्तर प्रदेश के मथुरा निवासी एक मेडिकल छात्रा ने केजरीवाल को कानूनी भेजा है। नेहा श्रीवास्तव ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को बेइमान कहने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को कानूनी नोटिस भेजी है।
बैचलर आफ डेन्टल सर्जन की पढाई कर रही छात्रा ने बताया कि उसने यह नोटिस उसने एक दिन पहले भिजवाया था। छात्रा ने कहा कि वह केजरीवाल के जवाब का इंतजार कर रही है। संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
मुलायम और राहुल से प्रभावित है छात्रा
केजरीवाल को नोटिस भिजवाने वाली छात्रा नेहा ने कहा कि वह मुलायम यादव से आरक्षण के मसले पर उच्चतम न्यायालय की एक टिप्पणी का समर्थन करने की वजह से प्रभावित हैं जबकि गांधी को वह व्यक्तिगत तौर पर बेहतर इंसान और ईमानदार मानती हैं।
केजरीवाल ने भ्रष्ट नेताओं की अपनी सूची में इन दोनों का नाम भी शामिल किया है इसलिए उसने उन्हें कानूनी नोटिस भेजी है। जिससे वो बेहद आहत है।
अवतार सिंह भड़ाना ने भी भेजा था नोटिस
सांसद अवतार भड़ाना ने भ्रष्ट नेताओं की सूची में नाम शामिल करने पर दिल्ली
के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कानूनी नोटिस भेजा है। उन्होंने नोटिस
का जवाब एक सप्ताह के भीतर देने को कहा है।
भड़ाना ने इस मुद्दे को लेकर रविवार को प्रेस कान्फ्रेंस करने का ऐलान भी किया है। इस मामले को लेकर शहर की राजनीति में गर्मा गई है।
कपिल सिब्बल ने भी चेताया था
भाजपा नेता नितिन गडकरी के बाद अब केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने भी केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
सिब्बल ने सीधे तौर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा है कि केजरी दो दिनों में उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप साबित करें वरना अपने पद से इस्तीफा दें। साथ ही उन्होंने केजरीवाल की ओर से लगाए गए आरोप साबित होने पर राजनीति से संन्यास लेने का भी दावा किया है।