{"_id":"af951a665f46e2fb17f9a8e048cab344","slug":"up-police-men-allegedly-beat-woman-in-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसिया बर्बरता: थाने में महिला को निर्वस्त्र कर पीटा","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
पुलिसिया बर्बरता: थाने में महिला को निर्वस्त्र कर पीटा
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 10 Sep 2013 11:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी पुलिस की बर्बरता एक बार फिर सामने आई है। पुलिस वालों ने एक युवती को थाने में निर्वस्त्र कर पीटा है।
Trending Videos
चोरी के आरोप में पुलिस ने रविवार शाम एक किशोर को हिरासत में लिया। कुछ देर बाद उसकी विवाहित बहन को चौकी में बुलाकर बेरहमी से पीटा। पीड़िता के बेहोश होने पर उसे छोड़ दिया।
इसके विरोध में सोमवार शाम महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने एसएसपी कार्यालय पर हंगामा किया। इस पर पुलिस ने पीड़िता के पिता को भी बेरहमी से पीटा और महिलाओं को खदेड़ दिया। मामला बुलंदशहर के मामन चौकी का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी अलर्ट के दौरान चोरों ने बुलंदशहर में सात जगहों पर उत्पात मचाया था। पुलिस ने चोरी के एक मामले में 16 वर्षीय किशोर को रविवार शाम हिरासत में ले लिया। कुछ देर बाद पुलिस उसकी विवाहित बहन को भी पूछताछ का हवाला देकर चौकी ले गई।
पांच घंटे बाद पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाकर बेहोशी की हालत में विवाहिता को सौंप दिया।
सोमवार शाम पीड़िता को होश आया, तो उसने बताया कि पुलिस चौकी में पुलिस वालों ने उसे निर्वस्त्र कर पीटा। इससे पीड़िता के परिवार और मोहल्ले की महिलाएं एसएसपी कार्यालय पहुंच गईं।
दंगाइयों से निपटने को तैयार खड़ी फोर्स ने पुलिस अफसरों की मौजूदगी में पीड़िता के पिता को दो अफसरों को सौंप दिया। अफसरों ने पीड़िता के पिता को बुरी तरह पीटकर हिरासत में ले लिया।
इस दौरान फोटो खींचने दौड़े मीडियाकर्मियों से पुलिस वालों ने अभद्रता की। एसपी सिटी और सीओ सिटी ने आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का हवाला देकर मामला शांत कराया।