{"_id":"099237cbf8a78c9e81f4fd444aa60da9","slug":"m-ed-admission-in-lucknow-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलयू में एमएड में एडमिशन शुरू, ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एलयू में एमएड में एडमिशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 20 Aug 2013 09:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय में एमएड में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सोमवार से मिलने लगे। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म एलयू की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर उपलब्ध है।
Trending Videos
यह आवेदन फॉर्म तीन सितम्बर तक भरे जा सकेंगे। यह जानकारी शिक्षा शास्त्र विभाग की अध्यक्ष प्रो. निधि बाला ने दी।
विद्यांत हिन्दू पीजी कॉलेज में एमए इतिहास व एमकॉम वाणिज्य के आवेदन फॉर्म मिलना शुरू हो गए हैं। स्टूडेंट सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक फॉर्म मिलेंगे। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. धर्म कौर ने बताया कि आवेदन फॉर्म की कीमत 500 रुपए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सामान्य व ओबीसी के अभ्यर्थियों के लिए पीजी में दाखिले की अर्हता 45 प्रतिशत अंक और एससी-एसटी के अभ्यर्थियों के लिए स्नातक में 40 प्रतिशत अंक तय की गई है।