सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   PAC cop arrested for stealing woman's purse from AC coach

बदन पर वर्दी लेकिन काम चोरी, पत्नी संग धरा गया पीएसी जवान

ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी Updated Fri, 01 Apr 2016 04:07 PM IST
विज्ञापन
सार

  • वो ट्रेन में सफर करने वाली महिलाओं का सामान चुरा लेता था
  • बदन पर वर्दी देखकर किसी को उस पर शक नहीं होता था
  • एसी कोच की एक महिला ने जब शिकायत की तो बेनकाब हो गया
  • जीआरपी-आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए चोर दंपति
  • चोर दंपति के घर में तलाशी के दौरान लाखों का सामान बरामद

PAC cop arrested for stealing woman's purse from AC coach
पीएसी जवान की पकड़ी गई चोरी - फोटो : demo
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के झांसी में पीएसी का एक जवान अपनी पत्नी के साथ मिलकर ट्रेन से यात्रियों का सामान चुराता था। वर्दी को दागदार करने वाले इस पीएसी जवान और उसकी पत्नी को आरपीएफ और जीआरपी ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी दंपति ने कई चोरियों का खुलासा किया है। उनके घर से चोरी का लाखों का सामान बरामद कर लिया गया है।

Trending Videos


रविवार की रात झांसी स्टेशन पर खड़ी गाड़ी संख्या 12192 अप श्रीधाम एक्सप्रेस के एटू कोच की बर्थ संख्या 25 पर सवार गुड़गांव निवासी शिवांगी चौहान का पर्स चोरी हो गया था। ट्रेन के ग्वालियर पहुंचने पर महिला ने जीआरपी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उन्होंने वर्दी पहने एक व्यक्ति को झांसी में ट्रेन से उतरते हुए देखा था। इस बात की जानकारी होने पर आरपीएफ-जीआरपी ने बदमाश की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपीएफ ने अपने थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। फुटेज में एक खाकी वर्दीधारी एटू कोच से उतरता दिखाई दिया। वह एक पर्स लिए मुंबई एंड की तरफ जाता हुआ दिखाई दिया। इससे संभावना जताई गई कि अगर संदिग्ध वर्दीधारी ही चोर है तो वह स्टेशन पर दुबारा चोरी करने जरूर आएगा। रात में ड्यूटी स्टाफ, वेंडरों और कुलियों को वर्दीधारी की तस्वीर दिखाकर सतर्क कर दिया गया।

रणनीति बनाकर पकड़ा चोर

PAC cop arrested for stealing woman's purse from AC coach
सीसीटीवी कैमरे की मदद से धरा गया चोर, बीवी भी देती थी चोरी में साथ - फोटो : demo

इत्तिफाक से वर्दीधारी जवान दूसरी रात भी उस गाड़ी में दुबारा चोरी करने आ गया। सुबह 4.30 बजे प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन में वह एक कोच से दूसरे कोच में जा रहा था। मौके पर मौजूद आरपीएफ उपनिरीक्षक अमित मीणा, जीआरपी एसओजी प्रभारी संजय कुमार सिंह आदि की निगाह उस पर पड़ गई। 

वर्दीधारी जवान को शक हुआ तो वह ट्रेन से उतरकर प्लेटफार्म एक से होकर बाहर जाने लगा, मगर उसे इसी बीच दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम धीरेंद्र बाबू शर्मा पुत्र उजियारे लाल शर्मा निवासी ग्राम बढ़इनपुरवा सिमरा मऊ का मजरा थाना रूरा जिला कानपुर देहात और हाल पता राजगढ़ थाना प्रेमनगर बताया। 

जांच में पता लगा कि वह 33वीं वाहिनी पीएसी राजगढ़ में आरक्षी के पद पर तैनात है।

बुधवार को पुलिस अधीक्षक (रेलवे) किरीट राठौर और आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र ने बताया कि आरोपी लंबे समय से ट्रेनों में चोरियां कर रहा था। कई बार वह चोरी की घटना को अंजाम देने में पत्नी का भी सहारा लेता था। चोरी करने के बाद पर्स आदि को पत्नी को सौंपकर अलग हो जाता था।

महिलाओं के जेवर, मोबाइल फोन और नकदी समेत लाखों का सामान बरामद

PAC cop arrested for stealing woman's purse from AC coach
सामान चुराकर बीवी को सौंप देता था आरोपी - फोटो : demo
आरोपी पीएसी जवान के राजगढ़ स्थित किराए के मकान से पंद्रह मोबाइल, आईफोन, तीन लैपटॉप, एक सोने का हार हीरा जड़ित, एक जोड़ी सोने के कंगन हीरा जड़ित, एक जोड़ी सोने के टॉप्स हीरा जड़ित, एक सोने का हार, एक जोड़ी सोने के टॉप्स, 32 लेडीज पर्स, पांच कीमती चश्मे, 25 बैग, चौदह कीमती घड़ियां, छह विभिन्न कंपनियों के कैमरे, विभिन्न अधिकारी गणों के नाम की तीन मुहर, साउथ सेंट्रल रेलवे का फ्री पास, मेटल टोकन और 26 हजार की नकदी बरामद हुई। तीन पैन कार्ड भी मिले जो उसने अपने नाम के बनवा रखे थे। 

किराए के मकान में हर संसाधन था मौजूद 

आरोपी धीरेंद्र बाबू शर्मा ने वर्ष 1998 में पीएसी की नौकरी पायी थी। वह वर्ष 2008 से 33वीं पीएसी राजगढ़ में तैनात था। उसने राजगढ़ में ही प्रदीप कुमार के मकान में किराए का मकान ले रखा था। ट्रेनों में चोरियां कर काली कमाई से उसने अपने घर में सुविधा के सभी संसाधन जुटा रखे थे। आरोपी की दो बेटी और एक बेटा है। जीआरपी के अनुसार आरोपी जुआ और शराब का भी आदी है। पिछले पंद्रह दिन से वह ड्यूटी पर भी नहीं जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed