कपड़े फाड़कर दरिंदों ने की इज्जत लूटने की कोशिश, इमारत से छलांग लगाकर दी जान
जिंदगी भर बलात्कार की घिनौनी स्मृतियों के संग जीना गंवारा नहीं था इसलिए खिड़की से कूदकर इस मॉडल ने मौत को गले लगा लिया। दिल को झकझोर देने वाला मामला इंताबुल का है। डेलीमेल की खबर के मुताबिक तस्वीर में दिख रही युवती अब इस दुनिया में नही है।
मृतका का नाम गुलाय बुरसाली है। 20 वर्षीय बुरसाली यूनिवर्सिटी की छात्रा और पेशे से मॉडल थी। मूल रूप से तुर्की की रहने वाली ही थी। खबरों के मुताबिक बुरसाली तुर्की के ही अपने प्रेमी के साथ छुट्टियां बिताने गई थी। बसकसेहिर जिले में दोनों ने एक अपार्टमेंट को किराए पर लिया। आरोप है कि जिस शख्स ने बुरसाली और उसके प्रेमी को किराए का घर दिलाया उसी ने अपने एक मित्र के साथ उस पर यौन हमला कर दिया।
बुरसाली के प्रेमी के मुताबिक प्रॉपर्टी एजेंट और अन्य दोस्तों के साथ बार में शराब पी गई। इसके बाद जब सब अपार्टमेंट में वापस आए तो प्रॉपटी एजेंट कुछ सामान लेने से बहाने अंदर घुस आया। आरोपी ने अपने मित्र के साथ बुरसाली के प्रेमी तो धोया और उसका मोबइल लेकर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद दोनों ने बुरसाली को निशाना बनाया। दोनों काफी हद तक अपने नापाक मंसूबे में आगे बढ़ गए थे। दोनों ने जबरन बुरसाली के कपड़े उतार दिए।
जिंदगी भर की जिल्लत से मरना बेहतर समझा
मामले में चश्मदीद बने एक राहगीर ने स्थानीय मीडिया को बताया कि जब वो वहां से गुजर रहा था तो उसे लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनाई पड़ी। लेकिन आस-पास देखा तो कोई नहीं था। अचानक निगाह उस खिड़की पर गई जिस पर लड़की नग्नावस्था में लटकी हुई थी।
चश्मदीद के मुताबिक वो चीख रही थी और मदद मांग रही थी। अंदर से दो लोगों की आवाज आ रही थी, वे कह रहे थे अंदर आओ। लड़की खिड़की से लटकते हुए उन लड़कों से कह रही थी कि अगर एक कदम भी आगे बढ़ाया तो कूदकर जान दे देगी।
चश्मदीद की मानें तो लड़की की हालत देखते ही उसे बचाने के लिए उसने पुलिस को फोन लगाया लेकिन इससे पहले कि पुलिस की तरफ से कोई फोन उठा पाता, लड़की ने कूदकर जान दे दी।
पुलिस ने पूछताछ के बाद मृतका के प्रेमी को छोड़ दिया है और उसके आरोपियों की तलाश कर रही है।