{"_id":"b65f2a8182753132e663b0c8706b78c3","slug":"neha-dhupia-rahul-gandhi-clean-shave","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लीन शेव राहुल पर फिसला बॉलीवुड अभिनेत्री का दिल!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लीन शेव राहुल पर फिसला बॉलीवुड अभिनेत्री का दिल!
एजेंसी/इंदौर
Updated Wed, 27 Nov 2013 12:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेत्री नेहा धूपिया ने चुनावी मौसम में बेहद व्यस्त चल रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को क्लीन शेव रहने की सलाह दी है।
Trending Videos
अक्सर दाढ़ी में दिखने वाले राहुल अभिनेत्री की सलाह को कितना तवज्जो देते हैं, यह तो समय बताएगा।
इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंची धूपिया ने कहा कि भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की तरह दाढ़ी में दिखने की बजाय देश के युवा राजनेताओं को क्लीन शेव दिखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में राहुल ने कई तरह के लुक आजमाए हैं, लेकिन वह उनको क्लीन शेव में देखना पसंद करेंगी, क्योंकि वह इसमें अच्छे दिखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मोदी का लुक बेहद कॉमन है और राहुल उनसे युवा भी हैं। ऐसे में उनको सौम्य दिखना चाहिए।

कमेंट
कमेंट X