{"_id":"66f10f396af76833370eab92","slug":"datia-crime-three-accused-of-gang-rape-of-a-minor-arrested-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Datia Crime: भाई के पास पहुंचा वीडियो तब हुआ खुलासा, बहन ने बताई अपने साथ हुई हैवानियत की आपबीती, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Datia Crime: भाई के पास पहुंचा वीडियो तब हुआ खुलासा, बहन ने बताई अपने साथ हुई हैवानियत की आपबीती, तीन गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 23 Sep 2024 12:18 PM IST
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी सतेंद्र अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीम में बनाई हैं।
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश की दतिया जिले में 17 साल की नाबालिक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। खेत पर चारा काट रही किशोरी के साथ गांव के ही दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही आरोपियों ने उक्त घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल भी कर दिया। वीडियो पीड़िता के भाई तक पहुंचा तो मामले का खुलासा हुआ। पीड़िता ने देर रात जिगना थाने पहुंची और तीन युवकों पर माामला दर्ज कराया।
शिकायत के बाद पुलिस सक्रिय हुई और तत्काल आरोपी सतेंद्र अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीम में बनाई हैं। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी जिले से बाहर फरार हो गए हैं। पुलिस कॉल डिटेल के आधार पर इनका पीछा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह शाम 4 बजे खेत पर चारा काट रही थी। तभी जसवंत पाल और नीरज अहिरवार वहां आ गए। जसवंत ने उसे पकड़कर मुंह दबा लिया और सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसका वीडियो भी बना लिया। इसी बीच सतेंद्र भी आ गया। सतेंद्र, जसवंत और नीरज ने उसे जान से मारने की धमकी दी, जिससे डरकर उसने घर पर किसी को घटना नहीं बताई। जब भाई के पास वायरल वीडियो पहुंचा तो उसने से पूछताछ की।
Trending Videos
घटना का खुलासा होने के बाद पीड़िता के परिजन पिता को लेकर थाने पहुंचे। वहां पीड़िता ने पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, एक आरोपी को गिरफ्तार किया है दो आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

कमेंट
कमेंट X