सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Gondia-Jabalpur railway line doubling approved, CM expresses gratitude to PM Modi and Railway Ministe

MP News: गोंदिया–जबलपुर रेललाइन दोहरीकरण की मंजूरी, सीएम ने पीएम मोदी और रेल मंत्री का जताया आभार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 24 Feb 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्र सरकार ने गोंदिया–जबलपुर रेललाइन के दोहरीकरण को मंजूरी दे दी है, जिससे मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के कई जिलों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे महाकौशल क्षेत्र के विकास के लिए बड़ी सौगात बताया है।

MP News: Gondia-Jabalpur railway line doubling approved, CM expresses gratitude to PM Modi and Railway Ministe
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आयेंगे दमोह, किसान सम्मेलन को करेंगे संबोधित
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा गोंदिया–जबलपुर रेललाइन के दोहरीकरण को मंजूरी दिए जाने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे महाकौशल अंचल सहित पूरे मध्य प्रदेश के लिए ऐतिहासिक सौगात बताया है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी सशक्त होगी, व्यापार-व्यवसाय को गति मिलेगी और पर्यटन को भी नया आयाम मिलेगा। मुख्यमंत्री ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा केंद्रीय मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त किया।
Trending Videos


ये भी पढ़ें- MP Budget Session 2026: पत्थरबाजी पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा, भाजपा के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन


5236 करोड़ की स्वीकृति, पांच वर्ष में पूरा होगा कार्य
केंद्र सरकार ने करीब 231 किलोमीटर लंबी गोंदिया-जबलपुर रेललाइन के दोहरीकरण के लिए 5236 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। यह परियोजना आगामी पांच वर्षों में पूर्ण की जाएगी। इस दोहरीकरण से महाराष्ट्र के गोंदिया के साथ मध्य प्रदेश के जबलपुर, मंडला, सिवनी और बालाघाट जिलों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष रूप से बालाघाट जैसे सीमावर्ती और नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र के विकास में यह परियोजना मील का पत्थर साबित होगी। 

ये भी पढ़ें- MP Assembly Session : किसानों को कैबिनेट की सौगात; CM बोले- राहुल पहले तिलहन-दलहन जान लें

रामायण सर्किट का अहम कॉरिडोर 
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस रेलमार्ग को रामायण सर्किट से लेकर उत्तर से दक्षिण भारत तक के महत्वपूर्ण कॉरिडोर के रूप में बताया है। इससे देश के विभिन्न हिस्सों के बीच रेल संपर्क और अधिक सुदृढ़ होगा तथा यात्री और माल परिवहन दोनों को सुविधा मिलेगी।

ये भी पढ़ें- MP News: मल्लिकार्जुन खरगे ने शिवराज सिंह पर साधा निशाना, बोले- अब दिल्ली जाने के बाद आपकी जुबान क्यों बंद है?

वन्यजीव सुरक्षा पर विशेष प्रावधान
परियोजना में पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दी गई है। रेललाइन के मार्ग में आने वाले वन क्षेत्रों और वन्यप्राणियों की सुरक्षा के लिए लगभग 450 करोड़ रुपये अंडरपास और फेंसिंग कार्यों पर व्यय किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त नर्मदा नदी पर एक बड़े पुल सहित कई मेजर और माइनर ब्रिजों का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे संरचना मजबूत और दीर्घकालिक होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस परियोजना से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि निर्माण कार्य के दौरान और उसके बाद भी स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। बेहतर रेल संपर्क से औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा और कृषि एवं वन उत्पादों के परिवहन में भी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed