सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi government to start operation machinery

जल्द ही शुरू होगा योगी का ‘ऑपरेशन मशीनरी’, इन अफसरों पर लटकी तलवार

ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Mon, 03 Apr 2017 01:38 PM IST
विज्ञापन
yogi government to start operation machinery
सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
योगी सरकार का जल्द ही ‘ऑपरेशन मशीनरी’ शुरू हो जाएगा। इसकी कवायद चल रही है। पहले चरण में वे अफसर हाशिए पर भेजे जाएंगे जो अखिलेश या मायावती की सरकारों में घोटालों व कामकाज को लेकर विवाद में रहे हैं। 
Trending Videos


साथ ही ऐसे अधिकारी जिनकी सपा-बसपा के साथ नजदीकी चर्चा में रही हो। अधिकारियों को हटाने या जिम्मा सौंपने का आधार सोमवार से शुरू हो रहे विभागों के प्रेजेंटेशन भी बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के रणनीतिकार अकारण किसी अधिकारी को हटाकर इस तरह का संदेश नहीं देना चाहते हैं कि भाजपा भी पुरानी सरकार की संस्कृति पर ही काम करने वाली है। इसीलिए नई सरकार की योजना काम और छवि को आधार बनाकर अधिकारियों के फेरबदल व तैनाती की नीति पर चलने की है। 

साथ ही घोटालों की वजह से विवादों में रहे अधिकारियों को ऐसी तैनाती न देने की रणनीति है जिससे सरकार की छवि पर अंगुली उठे। दरअसल, सपा-बसपा के सत्ता में रहने के दौरान भाजपा की तरफ से समय-समय पर कुछ अधिकारियों के कामकाज को लेकर अंगुली उठाई जाती रही है। 

इसी चुनाव के दौरान भाजपा ने कई अधिकारियों के खिलाफ शिकायतें की थीं। बताया जाता है कि योगी सरकार के निशाने पर सबसे पहले ऐसे ही अधिकारी आने वाले हैं।

इन विभागों के अफसरों पर खास नजर

yogi government to start operation machinery
योगी आदित्यनाथ

भाजपा के रणनीतिकार यह संदेश नहीं जाने देना चाहते कि अधिकारियों के खिलाफ किसी पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर कार्रवाई की जा रही है या उन्हें प्राइम पोस्टों से हटाया गया है। 

इसीलिए तय किया गया है कि ठोस आधार पर अधिकारियों को हटाया जाए या उनकी जगह नए लोगों को तैनाती दी जाए। एनआरएचएम घोटाले को लेकर चर्चा में स्वास्थ्य विभाग, भर्तियों में गड़बड़ी को लेकर विवाद में रहे सहकारिता, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, कामों में घपलों को लेकर चर्चा में रहे सिंचाई विभाग, उप्र स्टेट हाईवे अथॉरिटी (उपसा), पंजीरी  घोटाले को लेकर विवाद में आए बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, मायावती सरकार में हुए स्मारक घोटाला से चर्चा में आए राजकीय निर्माण निगम और लोक निर्माण विभाग तथा मनरेगा जैसे घोटालों से चर्चा में आए अधिकारियों पर सरकार की खास नजर है। 

ऐसे लोगों में जो भी महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात हैं, उन्हें हटाया जाएगा। भाजपा के महामंत्री विजय बहादुर पाठक भी कहते हैं कि सरकार पूर्वाग्रह से कोई काम नहीं करेगी। तैनाती, प्रोत्साहन या दंड इन सभी का आधार संबंधित अधिकारी की छवि और क्षमता पर निर्भर करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed