{"_id":"6a3359a450790c81fb013168","slug":"uttar-pradesh-severe-heat-returns-to-the-state-with-deadly-heatwaves-expected-in-these-26-districts-today-2026-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रदेश में प्रचंड गर्मी की वापसी, इन 26 जिलों में आज चलेगी जानलेवा लू; मानसून को लेकर डराने वाला है अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रदेश में प्रचंड गर्मी की वापसी, इन 26 जिलों में आज चलेगी जानलेवा लू; मानसून को लेकर डराने वाला है अलर्ट
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 18 Jun 2026 09:48 AM IST
विज्ञापन
Weather in UP: यूपी में एक बार फिर से प्रचंड गर्मी की वापसी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 26 जिलों में आज लू चल सकती है।
यूपी में प्रचंड गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश में मौसम इन दिनों अजब गजब रंग दिखा रहा है। बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बना रहा, जबकि कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी ने लोगों को राहत दी। दोपहर बाद वाराणसी, चंदौली समेत दक्षिण व पश्चिम के कुछ जिलों में तेज हवा चली और हल्की बूंदाबांदी हुई। हालांकि इससे पहले इन क्षेत्रों में भी गर्म हवाओं का असर बना रहा।
प्रयागराज रहा सबसे गर्म
बुधवार को 45 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रयागराज प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। वाराणसी में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि झांसी और चुर्क में पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
26 जिलों में लू का अलर्ट
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए बुंदेलखंड और दक्षिणी उत्तर प्रदेश समेत करीब 26 जिलों में लू चलने की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

मानसून के लिए करना होगा इंतजार
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार फिलहाल प्रदेश में कोई प्रभावी मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में मानसून के आगमन में अभी लगभग एक सप्ताह का समय लग सकता है।
इन जिलों में है लू का येलो अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर व आस पास के क्षेत्र।