यूपी पीसीएस-प्री का पेपर लीक लेकिन नहीं होगा रद्द
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा रविवार को होने वाली पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा का पेपर लीक हो गया है। डीजीपी एके जैन ने पेपर लीक होने की पुष्टि की है।
डीजीपी ने बताया कि जांच के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार पर्चा कैंसिल नहीं होगा।
परीक्षा के लिए राजधानी में 148 केंद्र बनाए गए हैं। आयोग से मिली जानकारी के अनुसार दो पाली में होने वाली इस परीक्षा में राजधानी के इन केंद्रों पर लगभग 70 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से 11.30 और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक होनी थी।
स्टूडेंट्स में गुस्सा
रविवार को हो रहे इस एग्जाम के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। एग्जाम के लिए यूपी के 20 जिलों में 917 एग्जाम सेंटर बनाए गए थे।
डीजीपी ने बताया, हमें रात में ही सूचना मिल गई थी लेकिन व्हाट्सएप से मिलान करने के बाद इसकी पुष्टि हुई। बतादें कि पेपर व्हाट्सएप के जरिए लीक होने की सूचना है।
सुबह पेपर लीक होने की पुष्टि के बाद हड़कंप मच गया। जांच के बाद डीजीपी एके जैन ने पेपर लीक होने की पुष्टि की इसके बाद स्टूडेंट्स में काफी गुस्सा दिखा।
बताया कि सीएम और मुख्य सचिव ने पेपर कैंसिल करने की सिफारिश की। जांच के लिए एसटीएफ की टीम लगाई गई है। खबर है कि पेपर 5 लाख रुपये में बिके हैं। मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी गई है। 10 टीमें बनाई गई हैं। टीम ने लखनऊ से दो लोगों को हिरासत में लिया है।
