{"_id":"6a306278650f747dbf06777d","slug":"thieves-made-off-with-wires-from-the-pole-during-a-power-outage-crisis-lasted-28-hours-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1785223-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गुल हुई बिजली तो खंभे से तार ले भागे चोर, 28 घंटे तक संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गुल हुई बिजली तो खंभे से तार ले भागे चोर, 28 घंटे तक संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुबग्गा। एफसीआई उपकेंद्र अंतर्गत बड़ागांव फीडर से जुड़े रेवरी, इंद्रवार, गहलवारा और आदमपुर गांव में रविवार शाम पांच बजे से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसी बीच अंधेरे का फायदा उठाकर चोर तीन बिजली पोलों के बीच का तार चुरा ले गए। करीब 28 घंटे तक बिजली न मिलने से घरों के इनवर्टर जवाब दे गए और पेयजल का संकट हो गया।
ग्राम पंचायत रेवरी के प्रधान प्रतिनिधि अरुण कुमार का आरोप है कि बिजली आपूर्ति ठप होने की सूचना देने के लिए जब उन्होंने उपकेंद्र पर तैनात जेई के सीयूजी नंबर पर संपर्क किया तो उन्होंने संतोषजनक जवाब देने के बजाय गलत लहजे में बात की। अरुण कुमार ने बताया कि रविवार शाम करीब पांच बजे से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण गांव में पानी व अन्य आवश्यक सेवाएं प्रभावित हैं। सोमवार रात नौ बजे तक भी आपूर्ति बहाल न होने से लोग उसम भरी गर्मी में दिन-रात गुजारने को मजबूर हैं।
एसडीओ संदीप कुमार वर्मा ने बताया तकनीकी खराबी के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। साथ ही तीन पोल से बिजली के तार चोरी किए जाने की घटना भी सामने आई है। चोरी के मामले में विभागीय अभियंता ने काकोरी थाने में तहरीर दी है। एसडीओ ने बताया पोल पर नए बिजली के तार लगवाकर सुबह आठ बजे आपूर्ति शुरू कराई गई लेकिन कुछ ही मिनट में नए फॉल्ट के कारण दोबारा आपूर्ति ठप हो गई। टीम फॉल्ट खोजने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
जनरेटर के सहारे 28 घंटे चला एक्सप्रेसवे का टोल प्लाजा
दुबग्गा। बड़ागांव फीडर से बिजली आपूर्ति बाधित होने का असर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर भी देखने को मिला। रविवार शाम पांच बजे से बिजली सप्लाई ठप होने के बाद टोल प्लाजा की व्यवस्था पूरी तरह जनरेटर के भरोसे संचालित करनी पड़ी। लगातार 28 घंटे तक जनरेटर चलने से भारी मात्रा में डीजल खर्च हुआ। इस बीच तकनीकी कारणों से वाहनों की आवाजाही कुछ देर तक प्रभावित रही। टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने बताया कि लगातार चलने के कारण जनरेटर कई बार ओवरहीट हो गया। ऐसे में उसे बंद करना पड़ता था। जनरेटर बंद होते ही टोल के दोनों तरफ पांच मिनट तक आवाजाही रुकने से करीब 100 मीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग जाती थी। रात में वाहनों का दबाव बढ़ने पर एक किमी लंबी कतारें लग गईं।
0000
तकनीकी फॉल्ट और तार चोरी की घटना के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। कर्मचारियों की टीम फॉल्ट खोजने के बाद मौके पर मरम्मत कार्य में लगी है। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। -संदीप कुमार वर्मा, एसडीओ