सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The metro will run up to PGI, Bakshi Ka Talab, and Barabanki

Lucknow News: पीजीआई, बख्शी का तालाब व बाराबंकी तक दौड़ेगी मेट्रो

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
The metro will run up to PGI, Bakshi Ka Talab, and Barabanki
लखनऊ मेट्रो।
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ मेट्रो के सेकंड फेज के लिए तेजी से टेंडर हो रहे हैं। जुलाई से निर्माण कार्य शुरू करने की योजना है। इसके साथ ही आगे के चरणों में राजधानी के चप्पे-चप्पे तक मेट्रो पहुंचाने की तैयारी भी हो रही है। इस विस्तारण के बाद पीजीआई, बख्शी का तालाब, बाराबंकी तक मेट्रो की सुविधा मिलेगी।



इसके तहत 150 किमी का नया मेट्रो ट्रैक बिछाया जाएगा। दस नए काॅरिडोर बनेंगे। इससे लखनऊ में मेट्रो का नेटवर्क रेलवे से भी बड़ा हो जाएगा। सूत्र बताते हैं कि बाराबंकी, संडीला, उन्नाव, इटाैंजा, मोहनलालगंज तक कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी। प्रोजेक्ट करीब 10 वर्ष में पूरा होगा। इस पर करीब 30 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रो का विस्तार 150 किलोमीटर तक होने से यह शहर की सीमाओं को पार करके आसपास के उपनगरीय इलाकों तक पहुंच जाएगी। मेट्रो की ओर से कराए गए सर्वे के आधार पर नेटवर्क विस्तार का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसमें शहर में तकरीबन दस नए मेट्रो कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे। इस रिपोर्ट को शासन को भेजी गई थी। सरकार ने मेट्रो कॉरिडोर के विस्तार के लिए मंजूरी भी दे दी है। अब मेट्रो रेल कॉर्पाेरेशन की ओर से विस्तृत कार्ययोजना (डीपीआर) बनाई जा रही है। सूत्र बताते हैं कि इस मामले निगरानी मुख्य सचिव के जरिये खुद मुख्यमंत्री कर रहे हैं। ऐसे में मेट्रो के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन



चप्पे-चप्पे तक होगी मेट्रो की पहुंच
विस्तार के बाद लखनऊ मेट्रो सेवा की पहुंच जिले के चप्पे-चप्पे तक हो जाएगी। यहां लखनऊ की सभी प्रमुख सीमाओं तक पहुंचेगी। सूत्र बताते हैं कि अयोध्या रोड पर बाराबंकी तक, सीतापुर रोड पर इटाैंजा तक, कानपुर रोड पर उन्नाव तक, हरदोई रोड पर संडीला तक के अतिरिक्त इसका पीजीआई और मोहनलालगंज तक विस्तार किया जाएगा। एयरपोर्ट से मुंशी पुलिया वाली मेट्रो लाइन को आगे तक बढ़ाया जाएगा। अनुमान के मुताबिक मेट्रो विस्तार होने से लखनऊ की 35 से 40 लाख की आबादी को इसका लाभ मिलेगा।


मेट्रो स्टेशनों पर होगी पार्किंग की सुविधा
मेट्रो प्रशासन की ओर से तैयार कराए जा रहे डीपीआर में सभी मेट्रो स्टेशनों पर पर्याप्त पार्किंग सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। यहां ई साइकिल, ई-बाइक जैसी ई-व्हीकल सेवाएं भी यात्रियों को मिलेंगी। उम्मीद जताई जा रही है कि विस्तार के बाद शहर में परिवहन सेवा उच्च स्तर पर पहुंच जाएगी।

इन इलाकों तक दाैड़ेगी मेट्रो
सूत्र बताते हैं कि मेट्रो विस्तार से पीजीआई, मोहनलालगंज, गोसाईंगंज, बंथरा, राजाजीपुरम, काकोरी, दुबग्गा, मलिहाबाद, रहीमाबाद, कमता, चिनहट, मटियारी, बीबीडी, तिवारीगंज, सफेदाबाद, मड़ियांव, केशवनगर, आईआईएम, बृज की रसोई, बख्शी का तालाब, इटाैंजा, जानकीपुरम आदि इलाकों को कवर करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed