सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The husband and wife who buy teenage girls are hiding in the vicinity of Raebareli.

Lucknow News: रायबरेली के आसपास छिपे हैं किशोरियों को खरीदने वाले पति-पत्नी

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:49 AM IST
विज्ञापन
The husband and wife who buy teenage girls are hiding in the vicinity of Raebareli.
विज्ञापन
लखनऊ। कमीशन पर किशोरियों की खरीद-फरोख्त करने वाली राजस्थान के कोटा निवासी सोनम और उसके पति भूपेंद्र की लोकेशन रायबरेली के आसपास मिली है। पुलिस से बचने के लिए दोनों जल्दी-जल्दी लोकेशन बदल रहे हैं। उन्हें पकड़ने के लिए मोहनलालगंज पुलिस की दो टीमें रायबरेली रवाना हुई हैं।


मोहनलालगंज पुलिस ने बृहस्पतिवार को किशोरियों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सरगना रायबरेली निवासी प्रिया, उसके लिवइन पार्टनर अनुराग यादव, मो. अख्तर और एक नाबालिग को पकड़ा था। आरोपियों ने मोहनलालगंज निवासी दो किशोरियों को राजस्थान के कोटा में सोनम को बेचने का प्रयास किया था। वहीं, वर्ष 2025 में दो किशोरियों को बेच भी चुके थे। पुलिस ने मामले में आठ आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रिया की गिरफ्तारी के बाद से सोनम पति भूपेंद्र के साथ राजस्थान से भाग निकली है। पुलिस ने दोनों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए हैं। दोनों की लोकेशन कभी रायबरेली तो कभी उससे सटे हुए अमेठी, सुल्तानपुर और बाराबंकी में मिल रही है। इनमें सबसे अधिक देर तक दोनों आरोपी रायबरेली में ठहरे हैं। ऐसे में पुलिस की दो टीमें वहां के लिए रवाना की गई हैं। टीमों ने कई जगहों पर दबिश भी दी है। उधर, एक और टीम कोटा भेजी जाएगी, जो स्थानीय थाने से संपर्क कर पता करेगी कि क्या सोनम और भूपेंद्र किशोरियों के मामले में पहले भी जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


व्हाट्सएप पर ग्राहकों से होती थी बात
सूत्रों के मुताबिक, सोनम प्रिया से एक से डेढ़ लाख तक में किशोरियों को खरीद लेती थी। फिर उन्हें पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में शादी के लिए पहले से तय लोगों को मोटे दाम पर बेच देती थी। ग्राहकों को लाने का का उसका पति भूपेंद्र करता था। वही लोगों से व्हाट्सएप के जरिये सौदा तय करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed