सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp changes its candidate from lucknow, tension for rajnath

मुलायम ने बदला मोहरा, बढ़ी राजनाथ की टेंशन

टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 28 Mar 2014 11:31 AM IST
विज्ञापन
sp changes its candidate from lucknow, tension for rajnath
विज्ञापन

राजनाथ सिंह के लखनऊ पहुंचते ही समाजवादी पार्टी ने लखनऊ लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवार को बदल दिया है।

Trending Videos


समाजवादी पार्टी की ओर से शाम को भेजे गए प्रेस नोट में बताया गया है कि अब लखनऊ लोकसभा सीट से अखिलेश मंत्रिमंडल के युवा मंत्री अभिषेक मिश्र को टिकट दिया गया है।

गौरतलब है कि अभिषेक के पहले लंबे समय से समाजवादी पार्टी के वरिष्ट नेता अशोक बाजपेयी लखनऊ से चुनावी तैयारियों में जुटे हुए थे।

कई बार मुलायम सिंह यादव ने भी सार्वजनिक सभाओं व कार्यक्रमों में लोगों से बाजपेयी के लिए वोट करने की अपील की थी।

आसानी से जीत नहीं देने वाले मुलायम

sp changes its candidate from lucknow, tension for rajnath

राजनीतिक पंडितों की मानें तो मुलायम सिंह यादव किसी भी कीमत पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं बनने देना चाहती है।

यही वजह है कि सपा ने भाजपा के हर दिग्गज नेता की चुनावी राह मुश्किल बनाने की पूरी तैयारी की है।

विशेषज्ञों का मानना है कि लखनऊ में भी ब्राह्मण वोट काटने के नजर‌िए से ही राजनाथ के सामने युवा मंत्री को खड़ा किया गया है।

जानकारों का कहना है कि रीता बहुगुणा जोशी पहले ही मजबूत स्थिति में नजर आ रही हैं और अभिषेक मिश्रा के मैदान में आने के बाद राजनाथ के लिए और भी मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब क्या बनेंगे सियासी समीकरण?

sp changes its candidate from lucknow, tension for rajnath

कुछ जानकारों का मानना है कि इससे राजनाथ सिंह को खासी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि अशोक बाजपेयी भी कुछ हद तक ब्राह्मण वोटबैंक को प्रभावित कर रहे थे।

इसके अलावा, अशोक बाजपेयी ने जमीनी स्तर पर लोगों के बीच जाकर अपनी हवा बनाने की भी कोशिश की थी। लेकिन, एन वक्त पर टिकट काटकर अशोक को भी सपा ने नाराज कर दिया है।

ऐसे में यह भी संभावना जताई जा रही है कि बाजपेयी के समर्थक ‌सपा के ‌खिलाफ राजनाथ को जिताने पर उतारू हो सकते हैं।

कुछ लोगों का यह भी कहना है कि अभिषेक मिश्रा का कद राजनाथ के सामने काफी छोटा है और क्योंकि लखनऊ भाजपा का गढ़ रहा है, इसलिए राजनाथ की जीत तय है।

'आप' ने नहीं खोले हैं पत्ते

sp changes its candidate from lucknow, tension for rajnath

राजनाथ के लिए भले ही कांग्रेस, सपा और बसपा टेंशन न पैदा कर रहे हों, लेकिन आम आदमी पार्टी लखनऊ में गेम स्‍प्वॉयलर साबित हो सकती है।

मोटे तौर पर लखनऊ से आप के ‌दो नाम चल रहे हैं। एक हैं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्‍त्री के पौत्र आदर्श शास्‍त्री और दूसरे हैं ‌अ‌रविंद के खास इलियास आजमी।

अगर इलियास मैदान में उतरते हैं, तो राजनाथ के लिए मुश्किल बढ़ सकती हैं। क्योंकि, जानकारों की नजर में मुस्लिम वोट एक तरफा इलियास की झोली में गिर सकता है।

आदर्श शास्‍त्री भी मोटे वोटबैंक को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में देखना होगा कि भाजपा की सियासी रणनीति क्या होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed