सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shivpal Yadav becomes incharge of UP.

शिवपाल सिंह यादव बने सपा के प्रदेश प्रभारी

ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 12 Apr 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
Shivpal Yadav becomes incharge of UP.
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा ने विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को दुरुस्त बनाने की कवायद तेज कर दी है।
Trending Videos


सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री शिवपाल सिंह यादव का कद बढ़ाते हुए उन्हें सपा का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है।

प्रदेश में किसी नेता को संगठन का प्रभारी पहली बार बनाया गया है।

मुख्यमंत्री और सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव की व्यस्तता के चलते सपा संगठन में शिवपाल सिंह यादव को अहम जिम्मेदारी देने की चर्चा काफी दिनों से चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, मुख्यमंत्री होने के कारण अखिलेश पार्टी संगठन पर पूरा ध्यान नहीं दे पाते। जिलाध्यक्षों को शिकायत रहती है कि प्रदेश अध्यक्ष से उनकी मुलाकात नहीं हो पाती।

उनकी बात भी प्रदेश अध्यक्ष तक नहीं पहुंचती। कुछ मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं ने भी सपा मुखिया तक यह बात पहुंचाई।

मुलायम सिंह यादव ने शायद इसी कमी को दूर करने के लिए प्रदेश प्रभारी के रूप में शिवपाल की नियुक्ति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed