प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान आज
सूबे में दूसरे चरण की 11 लोकसभा सीटों के लिए आज 17 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह तक होगा।
150 प्रत्याशियों के बीच हो रहे इस चुनाव में 1.85 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
11 लोकसभा सीटों में नगीना व शाहजहांपुर दो ऐसी सीट है जो अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित हैं।
चुनाव आयोग ने दूसरे चरण में 3206 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया है। आयोग ने यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में वोट डलवाने के इंतजाम किए हैं।
18 उम्मीदवार मुरादाबाद से
मुरादाबाद ऐसी लोकसभा सीट है जहां 18 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यहां पर दो-दो बैलट यूनिट लगाकर चुनाव कराया जाएगा।
सबसे कम लखीमपुर खीरी लोकसभा सीट से 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। दूसरे चरण के चुनाव में पूरे क्षेत्रों को 1535 सेक्टरों को बांटा गया है।
2119 माइक्रो ऑब्जर्वर मतदान पर अपनी पूरी निगरानी रखेंगे। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए 11 सामान्य ऑब्जर्वर तैनात किए हैं।
संवेदनशील मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी व वेब कास्टिंग कराई जाएगी। मतदान की निगरानी के लिए 3366 डिजिटल कैमरा व 565 वीडियो कैमरा लगाए गए हैं। 447 मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग की जाएगी।
इन सीटों पर होगी वोटिंग
नगीना, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, अमरोहा, बदायूं, आंवला, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व लखीमपुर खीरी
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा का कहना है कि प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान गुरुवार को होने जा रहा है।
पहले चरण की तरह दूसरे चरण के भी मतदाताओं से यह अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में वोट डालें।
सभी राजनैतिक दलों, प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं से भी यह अपील है कि वे शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने में सहयोग प्रदान करें।
देखें-फैक्ट फाइल
2009 के चुनाव में मतदान-55.09 प्रतिशत
2012 के विधानसभा चुनाव में मतदान-64.45 प्रतिशत
कुल मतदाता-18525199
पुरुष मतदाता-10097475
महिलाएं-8426590
अन्य-1134
सर्विस वोटर-11571
कुल प्रत्याशी-150
महिला प्रत्याशी-17
मतदान केंद्र-18910
संवेदनशील मतदान केंद्र-3206
मतदान में लगे कर्मी-199035
कुल लगने वाली ईवीएम (कंट्रोल यूनिट)-20493
ईवीएम (बैलट यूनिट)-22346
शाहजहांपुर सबसे बड़ी लोकसभा सीट
सबसे बड़ी लोकसभा-शाहजहांपुर
(कुल मतदाता-1978119)
सबसे छोटी लोकसभा-नगीना
(कुल मतदाता-1492812)
चुनाव में लगे हल्के वाहन-3591
चुनाव में लगे भारी वाहन-5635
किस दल से कितने प्रत्याशी
भाजपा-11, बसपा-11, सपा-11, कांग्रेस-8, रालोद-1, सीपीआई-2, सीपीएम-1, पंजीकृत राजनैतिक दल-69
निर्दलीय-36
चुनाव की निगरानी के लिए
सामान्य प्रेक्षक-11
व्यय प्रेक्षक-11
पुलिस प्रेक्षक-1
माइक्रो आब्जर्वर-2119
सेक्टर मजिस्ट्रेट-1535
जोनल मजिस्ट्रेट-140
स्टेटिक मजिस्ट्रेट-293
पुलिस कर्मी-44902
होमगार्ड-44410
