सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajeshwar Singh's 'Vikas Darshan Rath' (Development Vision Chariot) arrived at Asar Kheda in Sarojininagar.

Lucknow News: सरोजनीनगर के असर खेड़ा में पहुंचा राजेश्वर सिंह का विकास दर्शन रथ

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Rajeshwar Singh's 'Vikas Darshan Rath' (Development Vision Chariot) arrived at Asar Kheda in Sarojininagar.
कार्यक्रम में पहुंचीं महिलाएं।
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुडा ईटगांव के मजरा असर खेड़ा में सोमवार को विकास दर्शन रथ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने क्षेत्रवासियों तक विकास, सेवा और जनकल्याण की जानकारी पहुंचाई। इसका उद्देश्य सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में हुए विभिन्न विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराना था।


वक्ताओं ने इसे जनसंवाद और जनभागीदारी को मजबूत करने वाला अभियान बताया। कहा कि इस पहल से विकास की उपलब्धियों को सीधे जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। उन्होंने विकास कार्यों के प्रति संतोष और उत्साह व्यक्त किया। इस अवसर पर मां तारा शक्ति निशुल्क रसोई केंद्र के माध्यम से भोजन सेवा प्रदान की गई। साथ ही क्षेत्रवासियों को कैलेंडर भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed