{"_id":"59ba63254f1c1b35688b47e0","slug":"president-ramnath-kovind-honored-by-cm-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे राष्ट्रपति, सीएम और राज्यपाल ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे राष्ट्रपति, सीएम और राज्यपाल ने किया स्वागत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 14 Sep 2017 04:38 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
विज्ञापन
राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने स्वागत किया।
Trending Videos
उनके साथ राज्यपाल राम नईक भी पहुंचे। राष्ट्रपति के स्वागत के लिए बड़ी मात्रा में लोग मौजूद रहे।
यहां से अंबेडकर महासभा परिसर पहुंचे राष्ट्रपति ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के अस्थिकलश पर पुष्प अर्पित किए।
यहां के बाद वह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान जाएंगे जहां उनका नागरिक अभिनन्दन किया जाएगा।
इस दौरान योगी सरकार के मंत्री और बीजेपी के कई पदाधिकारीगण मौजूद होंगे।
फिर सीएम द्वारा आयोजित भोज में हिस्सेदारी के बाद राजभवन में ही रात्रि विश्राम करेंगे। शुक्रवार को राष्ट्रपति दोपहर सवा एक बजे तक राजभवन में रहने के बाद डेढ़ बजे एयरफोर्स के विशेष हेलीकॉप्टर से कानपुर के कार्यक्रम में हिस्सेदारी को जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसकी समाप्ति के बाद राष्ट्रपति शुक्रवार शाम 4.45 बजे हेलीकॉप्टर से वापस अमौसी एयरपोर्ट आकर शाम 5 बजे विशेष विमान से दिल्ली को रवाना होंगे।
