सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Preparations for Muharram in the final stages

Lucknow News: मुहर्रम की तैयारियां अंतिम दौर में

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Muharram in the final stages
पुराने शहर में चल रही मुहर्रम की तैयारियां।
विज्ञापन
लखनऊ। मुहर्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पुराने लखनऊ में जगह-जगह काले परचम और पर्दे लगाने के साथ ताजिये और अलम सजाकर रखे जा रहे हैं। चांद कमेटी से जुड़े उलमा मंगलवार को मुहर्रम का चांद देखने का एहतमाम करेंगे। चांद दिखने के साथ मजलिसों, नोहाख्वानी और मातम का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

इमामबाड़ा गुफरानआब, आसफी इमामबाड़ा, जन्नतमआब, शिया पीजी कॉलेज परिसर स्थित इमामबाड़ा, मकबरा सआदत अली खां पर विशेष सजावट की गई है। अकीदतमंदों के बैठने, रोशनी और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। चौक स्थित सुल्तानुल मदारिस परिसर में ताजिया बनाने वाले कारीगरों ने ताजिये तैयार कर रखे हैं। जुलूस मार्गों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी को देखते हुए अंजुमनों और सामाजिक संगठनों की ओर से शर्बत, ठंडे पानी और सबीलों की व्यवस्था की जा रही है। पहली मुहर्रम से मजलिसों का नियमित दौर शुरू होगा, जो दसवीं मुहर्रम तक जारी रहेगा। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया फरंगी महल के तत्वावधान में पहली मुहर्रम से जामा मस्जिद दारुल उलूम ईदगाह में दस दिवसीय धार्मिक जलसों का आयोजन होगा। सुन्नी धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली की सरपरस्ती में हो कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

पहली मुहर्रम को मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली खिताब करेंगे। दूसरी को मौलाना नईमुर्रहमान सिद्दीकी, तीसरी को मौलाना मुश्ताक शहादत हजरत उस्मान गनी रजि., चौथी को मौलाना मुहम्मद सुफयान निजामी, पांचवीं को मुफ्ती अतीकुर्रहमान, छठी को मौलाना हारून सातवीं मुहर्रम को मौलाना नईमुर्रहमान सिद्दीकी संबोधित करेंगे। आठवीं मुहर्रम को मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली और नौवीं मुहर्रम को मौलाना मुहम्मद मुश्ताक शहादत खिताब करेंगे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed