सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM modi varanasi and lucknow visit

लखनऊ में मोदी का जगह-जगह विरोध, छात्रों ने दिखाए काले झंडे

टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 22 Jan 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
PM modi varanasi and lucknow visit
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार यूपी के दौरे पर थे। लखनऊ में जहां उन्हें बीबीएयू के स्टूडेंट्स का विरोध झेलना पड़ा वहीं कॉल्विन कॉलेज पहुंचने पर सपाइयों ने चाइना मेड ई-रिक्शा बांटने के लिए उनका विरोध किया। इसके अलावा हजरतगंज में भी स्टूडेंट्स ने उन्हें काले झंडे दिखाए।

Trending Videos


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह वाराणसी को कई सौगातें देने बाद दोपहर में लखनऊ पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री ने अंबेडकर विवि के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया इसके बाद अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक कॉल्विन कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉल्विन कॉलेज में पीएम ने ई-रिक्शा वितरण किया। यहां पर अपने भाषण में मोदी ने कहा कि दुनिया में मंदी है लेकिन हमारी सरकार जिस प्रकार से उठा रही है उससे दुनिया में सबसे तेज गति से भारत की इकोनॉमी बढ़ रही है।

मंदी के शिकार बड़े-बड़े देश बन गए हैं। भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। वर्ल्ड बैंक आईएमएफ रेटिंग एजेंसीज सब स्वीकार कर रहे हैं। सभी कह रहे हैं आने वाले दिनों में भारत तेजी से आगे बढ़ेगा। ये सब सुनकर मन को ख़ुशी मिलती है।

बिना पैसे के भी खोले जाएंगे गरीबों के खाते

PM modi varanasi and lucknow visit

कॉल्व‌िन कॉलेज में पीएम ने कहा, हमारा लक्ष्य सिर्फ तेज गति से आगे बढ़ना नहीं गरीबों की जिंदगी बदलना भी है। हम चाहते हैं कि नौजवान को रोजगार मिले। युवा पीढ़ी अपने पैरों पर खड़ी रहे। नौकरी के लिए दर दर ठोकरे न खाये और दूसरों को भी रोजगार दें।

40 साल हो गए लेकिन गरीबों के लिए बैंक के दरवाजे नहीं खुले। सरकार के बनाने के बाद खाता खोलने का बीड़ा उठाया। जनधन योजना शुरू की। पैसा नहीं होगा तो भी खोलेंगे खाता। गरीबों ने खाता खोलकर 30000 करोड़ जमा करवाया। ये हमारे देश के गरीब की ताकत है।

मंदिर यहीं बनाएंगे और जय श्री राम के नारे

PM modi varanasi and lucknow visit

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काल्व‌िन कॉलेज पहुंचते ही पांडाल में जय श्रीराम के नारे लगने लगे। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मंदिर वहीं बनाएंगे के नारे लगाए। मोदी यहां ई-र‌िक्शा व‌ितर‌ित करने पहुंचे थे। खास बात ये है कि यहां ई रिक्‍शा पाने वाले ज्यादातर लोग मुस्लिम थे। वहीं जय श्री राम के नारे लगाए जा रहे थे। वहीं सपा कार्यकर्ताओं ने चाइना-मेड रिक्‍शे बांटे जाने पर पीएम मोदी का विरोध किया।

पीएम हेलीकॉप्टर से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विवि (बीबीएयू) के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। उनके साथ राज्यपाल राम नाईक भी थे। बीबीएयू के दीक्षांत समारोह में पीएम के साथ गृहमंत्री राजनाथ स‌िंह भी मौजूद रहे। सीएम अख‌िलेश यादव बीबीएयू कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके, कार्यक्रमों में राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री पारसनाथ यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी ने मृत द‌ल‌ित छात्र रोह‌ित की मौत पर भी दुख जताया।

पीएम ने कहा, रोह‌ित को आत्महत्या के ल‌िए मजबूर क‌िया गया। उन्होंने कहा राजनीत‌ि अलग बात है, कारण अलग बात है लेक‌िन एक मां ने अपना बेटा खोया है। कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने छात्र ग‌त‌िव‌िध‌ि केंद्र का ‌‌‌श‌िलान्यास क‌िया। कार्यक्रम में करीब 800 स्टूडेंट्स मौजूद थे।

वाराणसी में ये बोले मोदी

PM modi varanasi and lucknow visit

वाराणसी में पीएम मोदी ने डीरेका में 'स्वावलंबन' नामक एक कार्यक्रम में महामना एक्सप्रेस को हरी झंडी द‌िखाई और द‌िव्यांगों को उपकरण बांटे।

मोदी ने डीरेका मैदान से वाराणसी के लोगों को महामना एक्‍सप्रेस का तोहफा दिया। ये ट्रेन वाराणसी से दिल्‍ली तक चलेगी। इस दौरान रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा भी वहां मौजूद थे। पीएम मोदी ने यहां दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए।

आज सुबह प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे 22 दिव्‍यांग बच्‍चे घायल हो गए थे। पीएम मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया और कहा, सरकार उन बच्चों के इलाज व्यवस्था करेगी।

उन्होंने कहा, दिव्यांगों के प्रति लोगों की सोच बदलना चाहता हूं। पीएम मोदी ने जापान के पीएम को काशी की तारीफ करने के लिए धन्यवाद दिया है। पीएम मोदी ने कहा, हम विकास को गरीबों तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

नरेंद्र मोदी ने कहा, मेरे ऊपर लगातार हमले चलते रहते हैं लेकिन मेरा काम है लोगों की मदद करना, गरीबों के लिए काम करना तो मैं आलोचना से विचलित नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed