सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Passports of Corona-infected foreigners will be confiscated

कोरोना संक्रमित विदेशियों के पासपोर्ट होंगे जब्त, लुकआउट सर्कुलर जारी

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 13 Apr 2020 03:42 AM IST
विज्ञापन
Passports of Corona-infected foreigners will be confiscated
demo pic - फोटो : Social Media
विज्ञापन
राजधानी में कोरोना संक्रमित विदेशियों को लोकबंधु अस्पताल में क्वारंटीन किया गया है। उनका दो सप्ताह का क्वारंटीन पीरियड खत्म होने वाला है। उनका दो सप्ताह का पीरियड और बढ़ाया गया है। साथ ही इन विदेशियों के पासपोर्ट भी जब्त कर लिए जाएंगे। वहीं सभी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया गया है। 
Trending Videos


इन पर निगरानी रखने के लिए क्वारंटीन होम के पास पुलिस बल की संख्या बढ़ा दी गई है। इन विदेशियों की निगरानी की जिम्मेदारी पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने संयुक्त पुलिस आयुक्त लॉ एंड ऑर्डर नवीन अरोरा को सौंपी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इन विदेशी यात्रियों को करीब दो सप्ताह पहले पकड़ा गया था। सभी को लोकबंधु अस्पताल में क्वारंटीन किया गया है। वहीं सभी के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया था। इसकी जांच संबंधित थाने के प्रभारी निरीक्षक कर रहे हैं। 

रविवार को पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने विवेचना अधिकारी को आदेश दिया कि क्वारंटीन किए गए सभी विदेशी यात्रियों के पासपोर्ट जब्त कर लिए जाएं। उनके वीजा की जांच कराई जाए। पकड़े गए विदेशियों में बांग्लादेशी, किरगिस्तान, कजाकिस्तान के करीब 23 लोग शामिल हैं। इनको चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।

काली सूची में डाला गया है
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इन विदेशी यात्रियों के पासपोर्ट जब्त किए जाएंगे। सभी को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है। लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया गया है। वहीं विवेचना अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि इनकी यात्रा की पूरी जानकारी जुटाएं। 

वहीं अभी इन सभी विदेशियों को 14 दिन का विशेष होम क्वारंटीन किया गया है। लेकिन उनको घर भेजने के बजाए अस्पताल में ही एक अलग स्थान पर वार्ड बनाकर रखा जाएगा ताकि वे सामान्य लोगों से दूर रहें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed