सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   national president shivpal singh yadav of pragatisheel samajwadi party lohia meeting in gonda

शिवपाल बोले- हमारी सरकार में 100-500 में काम हो जाते थे, अब दरोगा 10 हजार लेता है

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 06 Nov 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
national president shivpal singh yadav of pragatisheel samajwadi party lohia meeting in gonda
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने 100 दिनों में भ्रष्टाचार को खत्म करने का दावा किया था। लेकिन हमारी (सपा) सरकार में जो काम 100-500 रुपए में हो जाता था, अब उसी काम के लिए दरोगा आज दस हजार से कम पर बात भी नहीं करते। यदि कोई झूठी एफआईआर हो गई तो उसे खत्म कराने के लिए पचास हजार लिए जा रहे हैं।
Trending Videos


शिवपाल यादव आरपीएस इंटर कॉलेज में एक सभा में कहा कि समाजवादी पार्टी में विलय का कोई सवाल ही नहीं है। हमारी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में सपा गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरेगी। इस वजह से प्रदेश में दोबारा भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश के अलावा कई राज्यों में है। भाजपा शासन में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। महंगाई के साथ ही भ्रष्टाचार, हत्या और बेटियोंं पर अत्याचार लगातार बढ़ता जा रहा है। चार साल में गन्ने का एक भी रुपये दाम नहीं बढ़ा है। जबकि महंगाई लगातार बढ़ती गई।

वैश्विक महामारी के दौरान जनता परेशान हुई है। इससे पहले नोटबंदी में भी जनता परेशान हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि सभी को काला धन लाने पर 15 लाख रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने लोगों से सवाल किया कि क्या किसी को पंद्रह रुपये भी मिले? उन्होंने वादा किया था कि भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म कर देंगे।

national president shivpal singh yadav of pragatisheel samajwadi party lohia meeting in gonda
भाषण सुनते लोग - फोटो : अमर उजाला

दोनों सरकारों ने वादे तो बहुत किए लेकिन आज तक एक भी वादा पूरा नहीं हो पाया है। सरकार ने दावा किया था हम नौजवानों को हर साल दो करोड़ नौकरी देंगे जबकि बेरोजगारी बढ़ गई है। जब हमारी सरकार थी हमने नौकरी नौजवानों को दी थी।  इस सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान भी लोगों की नौकरी ले ली।

सभी मेडिकल कॉलेज सीएचसी पीएचसी में आठ महीने से ओपीडी बंद है। कोरोना के साथ-साथ और गंभीर बीमारियां हैं। मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बेहतर इंतजाम किए थे। उन्होंने गंभीर बीमारियों की मुफ्त में इलाज कराए जाने की मांग की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार के नोटबंदी जीएसटी को लेकर लिए गए फैसले से जनता परेशान हुई है।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) समाजवादी पार्टी से गठबंधन कर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी। किसी भी दशा में पार्टी का विलय नहीं होगा। पहले सपा वालों ने हमें बी टीम कहा था। अब यह साबित हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी को लाभ देने वाली पार्टियोंं में उनकी भी टीम है।

उन्होंने दावा किया कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया से गठबंधन के बाद आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं आएगी। सभा को अजय त्रिपाठी मुन्ना प्रदेश महासचिव, कमर रजा राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, मो. महताब, फारुक, मंटू काजी, हरिशंकर सिंह, जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शुक्ला ,परमजीत सिंह, सगीर चौधरी, जमाल मोहम्मद चौधरी मंसाराम मिश्र संजय तिवारी हरेंद्र पांडेय, गोविंद शिल्पकार व रामसागर भारती ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed