सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mulayam Singh advises his ministers.

'मुझे पार्टी के मंत्री विधायकों की शिकायत मिल रही है'

राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 14 Nov 2014 01:04 AM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh advises his ministers.
विज्ञापन

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने मंत्रियों और विधायकों से कहा कि कार्यकर्ताओं की समस्याओं को अवश्य सुनें। आम कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत हैं। उन्हें जानकारी मिली है कि अब भी उनकी बातें नहीं सुनी जा रही हैं। कुछ अफसर भी उनकी समस्याओं की अनदेखी करते हैं।

Trending Videos


सपा मुखिया बृहस्पतिवार शाम को सपा मुख्यालय में विधानमंडल दल की बैठक में बोल रहे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव और किरनमय नंदा, मंत्री, विधायक और नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य भी मौजूद थे। विधायकों ने राज्यसभा सदस्यों का स्वागत भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलायम सिंह ने कहा, मंत्रियों व विधायकों की बहुत जवाबदेही होती है। जनता उनका आचरण देखती है। वे आम कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करें। उनके पास आजमगढ़ के मुबारकपुर से कुछ कार्यकर्ता आए थे। उनका कहना था कि उनकी समस्याएं नहीं सुनी जा रही हैं।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पेंशन समेत कई योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इनकी जानकारी जनता को देने की जरूरत है। मंत्री सदन में पूरी तैयारी के साथ आएं।

चीफ जस्टिस की नियुक्ति में सीएम की भूमिका हो

Mulayam Singh advises his ministers.

रामगोपाल ने कहा कि केंद्र सरकार जजों की नियुक्ति के लिए बिल ला रही है। इसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के लिए बनने वाली कमेटी में प्रधानमंत्री को रखा गया है।

इसी तरह हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति कमेटी में मुख्यमंत्रियों को शामिल करना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले को उठाने के लिए कहा। वे संसद में इसे उठाएंगे। उन्होंने केंद्र सरकार के फैसलों पर भी सवाल उठाए।

लोहिया ग्रामों पर ध्यान दिया जाए
कुछ विधायकों ने लोहिया ग्रामों में पूरे काम न होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, लोहिया ग्रामों के लिए बजट फिक्स है। इससे कई सड़कें या दूसरे काम अधूरे रह गए हैं। इससे फायदे के  बजाय नुकसान हो रहा है।

उन्होंने कहा, भले ही लोहिया ग्रामों की संख्या कम रहे लेकिन उन्हें पूरी तरह संतृप्त किया जाए। रामगोपाल ने भी विधायकों की इस मांग से सहमति जताई। मुख्यमंत्री ने कहा, विधायकों का सुझाव ठीक है। इस पर अमल कराया जाएगा।

शिवपाल ने मांगे सड़कों के प्रस्ताव

Mulayam Singh advises his ministers.

विधायकों की मांग पर लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने उनसे कहा कि वे दस-दस किमी की सड़कों का प्रस्ताव दें। इन पर काम कराया जाएगा। उन्होंने प्रदेश में नई सड़कें बनाने, पुरानी सड़कों की मरम्मत की भी जानकारी दी।

इसके अलावा विधायकों ने मुख्यमंत्री से हैंडपंप देने की मांग करते हुए कहा, अधिकतर गांवों से हैंडपंप लगवाने की मांग आती है। यदि हैंडपंप मिल जाए को कुछ गांवों की मांग पूरी की जा सकती है। इससे उन्हें क्षेत्र में लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed